फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sarakaaree vibhaag lagaenge 34.62 laakh paudhe

सरकारी विभाग लगाएंगे 34.62 लाख पौधे

Tue, 29 Jun 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
sarakaaree vibhaag lagaenge 34.62 laakh paudhe
सरकारी विभाग लगाएंगे 34.62 लाख पौधे
विज्ञापन

पडरौना। मौजूदा मानसून सत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए जनपद में इस साल 34 लाख 62 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए वन विभाग के अतिरिक्त 26 अन्य विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। लक्ष्य के सापेक्ष 11.47 लाख पौधे अकेले वन विभाग लगाएगा। जबकि 23.15 लाख से अधिक पौधे शिक्षा, पंचायतीराज, कृषि सहित अन्य 26 विभागों को लगाना है।
बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से हर साल पौधरोपण कराया जाता है। यह कार्य सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर कराया जाता है, लेकिन समुचित रख-रखाव न होने की वजह से ज्यादातर पौधे पनप ही नहीं पाते हैं।
विज्ञापन

वन विभाग एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाने वाला है। इसके तहत वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाना है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद में वृहद स्तर पर पौधरोपण करने का लक्ष्य शासन की तरफ से दिया गया है। वन विभाग के अनुसार इस साल विभाग की तरफ से 11.47 लाख पौधे लगाने हैं। वन विभाग के अतिरिक्त जनपद के 26 विभागों को इस साल 2315157 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना के रेंजर घनश्याम शुक्ला ने बताया कि जुलाई में पौधरोपण को लेकर शासन का निर्देश आया है। वन विभाग और इसके अतिरिक्त अन्य विभागों को पौधरोपण कराना है। जनपद में इस साल 34 लाख 62 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसमें 11.47 लाख पौधे वन विभाग और 23.15 लाख पौधे अन्य विभाग लगाएंगे।
इन विभागों को कराना है पौधरोपण
डीएफओ अविनाश कुमार के मुताबिक पुलिस विभाग, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा, एडीएम, पंचायतीराज, नगरपालिका और नगर पंचायत, पीडब्ल्यूडी, कृषि, पशुपालन, उद्योग, विद्युत निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य, आईटीआई, परिवहन, उद्यान, रेलवे सहित 26 विभागों की तरफ से पौधरोपण कराया जाना है।
पिछले वर्षों में लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण की स्थिति
वित्तीय वर्ष 2020-21 में वन विभाग को 1069100 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 1063350 पौधे लगाए गए। अन्य विभागों के लिए 1817600 का लक्ष्य निर्धारित था। उसके सापेक्ष 1948026 पौधे लगाए गए।

इससे पहले वित्तीय वर्ष 2019-20 में वन विभाग को 935900 का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 940900 पौधे लगाए गए थे। इसी प्रकार अन्य सरकारी विभागों ने 2684664 के लक्ष्य के सापेक्ष 2789610 पौधे लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed