फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Santosh Kumar becomes new SP, Dhawal transferred to Fatehpur

Kushinagar News: संतोष कुमार बने नए एसपी, धवल का फतेहपुर तबादला

Thu, 01 Aug 2024 06:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Aug 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Santosh Kumar becomes new SP, Dhawal transferred to Fatehpur
पडरौना। कुशीनगर के पुलिस कप्तान धवल जायसवाल का फतेहपुर तबादला कर दिया गया है। अब उनकी जगह जिले के नए पुलिस कप्तान 2012 बैच के आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा होंगे। इसके पहले वह प्रशिक्षण एवं सुरक्षा लखनऊ में एसपी रहे हैं। तेजतर्रार अफसरों में उनकी पहचान है। मिर्जापुर जिले के अलावा कई अन्य जिलों की जिम्मेदारी वह पहले भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन

बिहार के पटना के रहने वाले वाले संतोष कुमार मिश्रा 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके पिता आर्मी में थे। उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई बिहार के स्कूल में की। शुरुआती सफर से आगे बढ़कर उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। इंजीनियर बनने के बाद वह विदेश चले गए। यूरोप और अमेरिका की कंपनी में नौकरी की। साल 2011 में अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की 50 लाख रुपये की नौकरी छोड़ने के बाद वे सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए, जहां पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुए आईपीएस अधिकारी बने। देश के प्रति सच्ची लगन संतोष कुमार मिश्रा को अपने मातृभूमि पर वापस खींच लाई। आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed