{"_id":"6a247e4aa1c77a0b6f0a2908","slug":"sampoorna-samadhan-diwas-directive-for-quality-resolution-of-complaints-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-161284-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की हिदायत
Sun, 07 Jun 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम और एसपी ने खड्डा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में आए 113 लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने सात मामले निस्तारित कर शेष मामले में संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष को भेज दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर शिकायतों का निस्तारण के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
खड्डा संवाद के अनुसार, डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार शनिवार को खड्डा तहसील सभागार पहुंचे। उनके सामने राजस्व से जुड़े कई मामले सामने आए। इसमें राजस्व विभाग के 38, पुलिस विभाग के 19, पुलिस-राजस्व संयुक्त श्रेणी से छह, विकास विभाग के 16 व अन्य दूसरे विभागों के कुल 34 मामलों में से केवल तीन का निस्तारण किया गया।
इस मौके पर एसडीएम सौरभ कुमार, सीएमओ डा.चंद्रप्रकाश, सीओ वीके सिंंह,नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार सहित राजस्व कर्मी आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज संवाद के अनुसार, तहसील सभागार में एसडीएम आकांक्षा मिश्र की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 47 शिकायतें आईं। मौके पर महज पांच का समाधान हुआ। बाकी मामलों को उनसे संबंधित विभाग को जांच कर कर निस्तारण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
समाधान दिवस में आए मामलों में राजस्व विभाग के 21,पुलिस विभाग के नौ, विकास विभाग के पांच व अन्य विभागों के 12 मामले दर्ज हुए। मौके पर राजस्व के पांच मामलों का निस्तारण कर दिया गया। मौके पर तहसीलदार महेश कुमार, सीओ जयंत कुमार, अश्वनी राय, वेदप्रकाश उपाध्याय, बृजेश कुमार मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
00000
निस्तारण के लिए विवादित स्थल पर भेजी गईं टीमें
कसया। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर दस टीमें गठित कर उन्हें विवादित स्थल पर मामलों के निस्तारण के लिए भेजा गया। इसके अलावा समाधान दिवस में गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
एसडीएम खुद ग्राम भैंसही विवादित बंटवारे के प्रकरण की जांच के लिए पहुंचे। वहीं अमरपुर निवासी मुख्तार यादव खतौनी में छूटे खेत के क्षेत्रफल को दर्ज कराने, धौरहरा निवासी इंद्रसेन सोनी जन्म प्रमाण पत्र के लिए पहुंचे थे। उनका कहना था कि बीते छह माह से दौड़ लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं करने वाला है। इसके चलते बेटी का स्कूल का नामांकन नहीं हो पा रहा है। नगर के ब्रह्मस्थान निवासी दिनेश वरासत दर्ज कराने के लिए दूसरी बार पहुंचे थे।
गौरतलब है कि कुल 55 शिकायतें आईं। मौके पर सिर्फ पांच का निस्तारण हो पाया। इसमें राजस्व विभाग के 32, पुलिस विभाग के आठ, विकास विभाग के पांच, खाद्य एवं रसद विभाग के तीन, विद्युत विभाग के दो, नगर पालिका परिषद कुशीनगर के दो व अन्य विभागों के तीन मामले शामिल रहे। इस मौके पर नायब तहसीलदार संदीप कुमार, बृजेश मणि त्रिपाठी, अजयलाल, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
0
राजस्व टीम पर पोखरी के गलत पैमाइश व सीमांकन का आरोप
कप्तानगंज। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम मोहम्मद जफर के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 24 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। मौके सिर्फ चार का ही निस्तारण हो सका। शेष 20 को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
इस दौरान भड़सर नारायन गांव के विजय कुमार, ओमकार,भागीरथी,जयप्रकाश,दिनेश ने पोखरी की पैमाइश व सीमांकन राजस्व टीम की ओर से गलत करने का आरोप लगाते हुए नक्शे के मुताबिक पैमाइश कराए जाने की मांग की। इन लोगों का कहना है कि नक्शे के आधार पर सीमांकन नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे,जिम्मेदारी राजस्व विभाग की होगी। इस दौरान राजस्व के 16, पुलिस के दो, विकास के दो, समाज कल्याण एक और अन्य विभागों के तीन मामले दर्ज हुए। इस मौके पर तहसीलदार चंदन शर्मा, नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी, बीडीओ अमरनाथ पांडेय, मारकंडेय गुप्ता, सुरेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
0
34 में से सिर्फ दो निस्तारण
सुकरौली। हाटा तहसील सभागाार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 34 शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें से मौके पर दो का ही निस्तारण किया गया। आई शिकायतों में राजस्व विभाग के 13, पुलिस विभाग के 13, विकास विभाग की दो, समाज कल्याण विभाग की एक व अन्य विभागों की पांच शिकायतें शामिल रहीं। संवाद