{"_id":"5eb3e9ca8ebc3e903f6c2e87","slug":"sample-report-of-15-including-relatives-of-corona-positive-teenager-negative13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव किशोरी के रिश्तेदारों समेत 15 की सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव किशोरी के रिश्तेदारों समेत 15 की सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव किशोरी के रिश्तेदारों समेत 15 की सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
चार मई को भेजा गया था सैम्पल
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पडरौना। हाटा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिली किशोरी के पांच रिश्तेदारों समेत 15 की सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि किशोरी के जीजा समेत अन्य रिश्तेदारों और दूसरे पॉजिटिव के सगे-संबंधियों की सैम्पल रिपोर्ट का अभी इंतजार है। जनपद में अभी तक कोरोना के दो संक्रमित पाए जाने के बाद इसे लेकर एक तरफ जहां खतरा बढ़ गया है, वहीं लोगों में भी इसे लेकर दहशत बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि लॉक डाउन में।ढील के बावजूद लोग घरों से निकलने पर काफी सतर्कता बरत रहे हैं। अधिकतर लोग मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन की तरफ से भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। कोरोना संक्रमितों से जुड़े दोनों गांवों के तीन किलोमीटर के दायरे में हॉट स्पॉट बना दिया गया है। इधर, बृहस्पतिवार को 15 संदिग्ध व्यक्तियों की सैम्पल रिपोर्ट आई, जिसमे पांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित किशोरी के रिश्तेदारों की थी। संयोग ठीक रहा कि इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने बताया कि बृहस्पतिवार को 15 सैम्पल की रिपोर्ट आई। सभी निगेटिव मिले हैं। इनके सैम्पल चार मई को भेजे गए थे।