{"_id":"63961eb68030a716cc36e34e","slug":"samajwadi-rally-conduct-kushinagar-news-gkp4605265178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय संकल्प जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय संकल्प जागरूकता रैली
विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे में जागरूकता रैली निकालते सपा कार्यकर्ता।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय संकल्प जागरूकता रैली
पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती के नेतृत्व में निकाली गई रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती के नेतृत्व में रविवार को कप्तानगंज कस्बे में विजय संकल्प जागरूकता रैली निकाली। इस रैली के जरिए आगामी नगर निकाय चुनाव में जीत के लिए लोगों का आह्वान किया।
हाथ में पार्टी का झंडा लिए सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर पंचायत परिसर से नारेबाजी करते हुए आजाद चौक, सुभाष चौक, चांदनी चौक, लाल चौक, चकबंदी चौक, मंगल की बाजार, डीसीएफ चौक सहित पूरा कस्बा भ्रमण किया। इसके बाद पुन: नगर पंचायत परिसर में पहुंचे और सभा की।
मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी नगर निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है। सपा जनता के हित के लिए काम करती है। नगर निकाय का चुनाव करीब है। सभी कार्यकर्ता अपने वार्डों में लोगों को जागरूक करें और पार्टी की ओर से चुने हुए प्रत्याशी को शत प्रतिशत जीत दिलाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
इस रैली में रमेश जायसवाल, अशोक अग्रहरि, उषा अग्रहरि, मनोज जायसवाल, शिव कश्यप, डॉ. केके यादव, रामचंद्र अग्रहरि, बैजू अग्रहरि, धर्मेंद्र अग्रहरि, दिलावर, पिंटू यादव, राहुल अग्रहरि, महेश भारती, इमदाद हुसैन, अलाउद्दीन अंसारी, खलील अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।