फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Samadhan Diwas: Solution of problems at some places, assurance at some places

समाधान दिवस : कहीं समस्याओं का निस्तारण, कहीं मिला आश्वासन

Sun, 25 Aug 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 25 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Solution of problems at some places, assurance at some places
पडरौना। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थानों में कहीं मामलों का निस्तारण किया गया तो कहीं फरियादियों को अगली तिथि पर न्याय का आश्वासन दिया गया। रविंद्रनगर थाना परिसर में आयोजति जिला स्तरीय समाधान दिवस में डीएम उमेश मिश्र व एसपी संतोष कुमार मिश्र की मौजूदगी में आए सात में से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय समाधान दिवस में डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में संवेदनशील रहे। निस्तारण में किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। जो आपके क्षेत्राधिकार के बाहर हो, तत्काल पीड़ित को अवगत कराएं। डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को राजस्व टीम बनाकर पुलिस बल की सहायता से मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों व शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण के अनुसार जल्द से जल्द निस्तारण करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

इसी क्रम में एडीएम वैभव मिश्र और एएसपी रितेश कुमार सिंह ने कोतवाली पडरौना में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी। अफसरों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस में कुल तीन मामले आये। इनमें से मौके पर किसी भी मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम तमकुही विकास चन्द्र के समक्ष राजस्व से संबंधित कुल तीन मामले आये, लेकिन किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। पुराने दो मामलों का समाधान दिवस में निस्तारण किया गया। इस दौरान पटहेरवा एसओ राकेश रोशन सिंह, राजस्व टीम के शैलेश मिश्र, राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed