फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Salary of eight absentee employees stopped

अनुपस्थित आठ कर्मचारियों का वेतन रोका गया

Mon, 15 Mar 2021 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Salary of eight absentee employees stopped
डीपीआरओ कार्यालय का निरीक्षण करतीं सीडीओ। - फोटो : KUSHINAGAR
अनुपस्थित आठ कर्मचारियों का वेतन रोका गया
विज्ञापन

पडरौना। विकास भवन स्थित कार्यालयों का सीडीओ ने सोमवार की सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले आठ कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया है। इसके अलावा गंदगी देख नाराजगी जताते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए।

सीडीओ अनुज मलिक सोमवार को सबसे पहले विकास भवन स्थित कायाकल्प वार रूम पहुंचीं, वहां सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने कर्मचारियों से आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। इसके बाद डीडीओ कार्यलय का निरीक्षण किया। यहां लेखाकार विजय प्रकाश पांडेय और सचिव संजय कुमार भारती अनुपस्थित मिले। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) कार्यालय में वसूली सहायक दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय में राज कुमार प्रसाद तथा डीपीआरओ कार्यालय में रिजवानुल्लाह, अनिरुद्ध प्रसाद और बबीता सिंह समेत कुल आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए जबाब मांगा गया। डीपीआरओ कार्यालय कक्ष में साफ-सफाई और फाइलों का रखरखाव ठीक मिला। विकास भवन के भूतल की सीढ़ियों के पास सहकारिता विभाग के पुराने अभिलेख एवं मेज, कुर्सी, बाक्स तितर-बितर और जगह-जगह गंदगी देख नाराजगी जताई। जिला कार्यक्रम कार्यालय, जिला विकास कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और कृषि विभाग आदि कार्यालयों के सामने बरामदे में बिजली के तार लटकते मिलने पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने कार्यालय कक्ष के बाहर नाम पट्टिका लगाने एवं कार्यालय कक्ष के बाहर कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के नाम/ पद नाम एवं पटल समेत सूची डिस्पले करने, कार्यालय कक्ष के बाहर शिकायत पेटिका लगवाने तथा उसमें प्राप्त होने वाले शिकायती पत्रों को प्रतिदिन दर्ज कर उसका समय से निस्तारण कराने आदि के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed