फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sakshi died in medical college

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की जंग हार गई साक्षी

Sat, 13 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
sakshi died in medical college
मृतक छात्रा साक्षी राव की फाइल फोटो।संवाद
गोबरही में बरात की कार की टक्कर से एक छात्रा की हो गई थी मौत, दूसरी थी भर्ती
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी



कसया। थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे के पास बरात से लौट रही कार की टक्कर से घायल दूसरी छात्रा साक्षी भी जिंदगी की जंग हार गई। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। यह दुर्घटना मंगलवार की सुबह हुई थी। एक ही गांव की दोनों छात्राओं की मौत से गांव में मातम छा गया है।



कसया थाना क्षेत्र के गोबरही गांव के परशुरामपुर टोला निवासी मोहन राव की पुत्री अर्पिता राव व उसकी सहपाठी साक्षी राव सड़क पार करने के लिए खड़ी थीं। दोनों कक्षा सात में पढ़ती थीं। तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इससे अर्पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मेडिकल कॉलेज में बुधवार की रात लगभग चार घंटे तक ऑपरेशन किया गया। उसके बाद भी साक्षी होश में नहीं आई। शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव के लोग अभी अर्पिता की मौत को भूले नहीं थे कि साक्षी ने भी दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर सुनकर पुन: गांव में मातम छा गया। लोगों की आंखें नम हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed