फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sakina won the cycle race competition

साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में सकीना ने मारी बाजी

Sun, 28 Aug 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sakina won the cycle race competition
मारवाड़ी युवा मंच चेतना महिला शाखा की ओर से आयोजित साइकिल रैली में प्रतिभागियों को सम्मनित करते ? - फोटो : KUSHINAGAR
साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में सकीना ने मारी बाजी
विज्ञापन

पडरौना। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्मदिन के एक दिन पूर्व रविवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से नगर में साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चार सौ प्रतिभागी शामिल हुए। प्रथम स्थान पर सकीना, द्वितीय पुरस्कार के लिए निखिल उपाध्याय और तृतीय पुरस्कार विजेता अनु चौहान समेत अन्य पांच सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। इस लिए युवाओं को पढ़ाई के साथ ही खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल के क्षेत्र में पर्याप्त अवसर उपलब्ध करा रही है। सरकार की तरफ से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विजेता खिलाड़ियों को सीधे नौकरी देने की व्यवस्था की गई है। इस लिए खिलाड़ियों को मन लगाकर विभिन्न खेलों में रुचि दिखाते हुए अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए।
विज्ञापन

मंच की अध्यक्ष मीनू जिंदल ने कहा कि मंच की संगठन की तरफ से रविवार को देश भर में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य खेल के प्रति युवाओं का जागरूक करना है। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को भी याद किया। इसके बाद शुरू हुई साइकिल प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी नगर के रेलवे ढाले से सुभाष चौक, बावली चौक, तिलक चौक होते आयोजन स्थल पहुंचे। इस दौरान अनु अग्रवाल, मधु नथानी, डॉ. वैभव ज्योति, संदीप अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, प्रीती अग्रवाल, रश्मि टिबड़ेवाल, श्रुति गोयल, कुमकुम जिंदल, गुंजन टिबड़ेवाल, पल्लवी अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, कुश नथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed