फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Saints of Assam leave for Ayodhya after welcome

Kushinagar News: स्वागत के बाद असम के संत अयोध्या रवाना

Sat, 06 Jan 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Saints of Assam leave for Ayodhya after welcome
कसया। नगर स्थित संघ कार्यालय केशव धाम में बृहस्पतिवार की शाम को असम से पैदल चलकर अयोध्या धाम जाने के लिए 16 सदस्यीय संतों का समूह एक महीना 19वें दिन पहुंचा। यहां संघ के लोगों ने संतों का स्वागत किया और रात्रि विश्राम के दौरान सेवा सत्कार किया। पुन: संतों की टोली शुक्रवार को कसया से पैदल अयोध्या के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

संतों के टीम की अगुआई संजय गोस्वामी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अराध्य प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को निश्चित है। इसके लिए हम लोग असम से पैदल चलकर कसया पहुंचे हैं। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर रात्रि विश्राम किया गया था। हम लोगों को अयोध्या पहुंचकर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना है। कसया नगर में संतों के पहुंचने पर जिला कार्यवाह देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान जिला प्रचारक राजेश, राजन जायसवाल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अमन, राजन मद्धेशिया, अभिनव सिंह, तनुज पाठक, जगदीश, शैलेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र पांडेय, सुरेश गुप्ता, फागू, प्रदीप त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed