फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rupee

कागज की गड्डी थमा ले उड़े 29 हजार और मोबाइल

Fri, 27 Dec 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
rupee
कागज की गड्डी थमा ले उड़ा 29 हजार और मोबाइल
विज्ञापन

बैंक से रकम निकालने आई महिला ठगी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। कस्बे की एसबीआई शाखा से रकम निकालने आई एक महिला बृहस्पतिवार को ठगी का शिकार हो गई। महिला को दो लाख रुपये की गड्डी बताकर एक युवक उसे कागज की गड्डी थमाकर उसके 29 हजार रुपये व मोबाइल लेकर चलता बना। काफी देर बाद भी जब युवक नहीं आया तो महिला को ठगी का अहसास हुआ। महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

तरयासुजान थानाक्षेत्र के तमकुहीराज खानसामा टोला निवासी उर्मिला पत्नी मनोज यादव तमकुहीराज की एसबीआई शाखा में रुपये निकालने आई थी। महिला ने बैंक में मौजूद एक युवक से 29 हजार रुपया निकालने के लिए विड्राल भरवाया। रकम निकाल लेने के बाद जब महिला घर जाने लगी तभी वही युवक उसके पास आया और तौलिये में लिपटी एक गड्डी थमाते हुए बताया कि इसमें दो लाख रुपये हैं। वह अपने एक साथी को बिहार के लिए बस पर चढ़ाने जा रहा है। कुछ दूर जाने के बाद वह आया और बताया कि उसे दोस्त को 30 हजार रुपये देने हैं। गिनने में समय लगेगा। अपनी रकम दे दीजिए। आकर गड्डी से उतनी रकम निकालकर दे दूंगा। जाते-जाते वह महिला का मोबाइल भी साथ ले गया। काफी इंतजार के बाद भी जब वह युवक नहीं आया तो महिला ने तौलिया खोलकर देखा। उसमें रुपये के जगह पर कागज की गड्डी बंधी हुई थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी कन्हैयालाल यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठग की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed