{"_id":"69c44a4eadfe479ead003b9b","slug":"rumors-swell-crowds-petrol-pumps-run-dry-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-156996-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अफवाहों ने बढ़ा दी भीड़, सूख गए पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अफवाहों ने बढ़ा दी भीड़, सूख गए पेट्रोल पंप
Thu, 26 Mar 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
अफवाह के बाद जौरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर जुटी लोगों की भीड़।संवाद
- फोटो : Samvad
पडरौना। जिले में बुधवार को डीजल-पेट्रोल की किल्लत की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे ईंधन की मांग बढ़ गई। हालात यह हो गए कि कुछ घंटों बाद पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। इसके चलते उन्हें बंद करना पड़ा। हालांकि जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार, डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। ग्राहकों के एक साथ अधिक संख्या में पहुंचकर वाहनों में ईंधन भरवाने के चलते समस्या आई है। कमोबेश जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
शहर के सुभाषचौक स्थित पेट्रोल पंप बुधवार की शाम करीब 9:0 बजे बंद हो गया। लोगों ने बताया कि शाम को अचानक पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की भीड़ लग गई थी। कुछ देर बाद ईंधन खत्म हो गया तो तैनात कर्मचारियों ने तेल नहीं होने की बात कहते हुए पंप बंद कर दिया। वहीं, रामकोला क्षेत्र के टेकुआटार में संचालित पेट्रोल पंप भी तेल के अभाव में बंद पड़ा मिला। इसके अलावा जिले के कसया, तमकुहीराज, सुकरौली, हाटा, सेवरही, कप्तानगंज, खड्डा सहित सभी इलाकों में तेल के लिए पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। कसया नगर में सपहा मार्ग, देवरिया व गोरखपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। जौरा बाजार क्षेत्र में बुधवार की सुबह 10 बजे से ही पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भीड़ जुट गई थी। पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक भी होने की बात सामने आई।
पेट्रोल पंप के मालिक बलराम जायसवाल ने कहा कि ग्राहकों के अधिक तादाद में पहुंचने से डीजल खत्म हो गया है। कुछ घंटों में आपूर्ति हो जाएगी, ईंधन की कोई कमी नहीं है। हाटा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही लेकिन कहीं पर कोई पेट्रोल पंप तेल के अभाव में बंद नहीं था। बताया जा रहा है कि यह सिर्फ अफवाह के चलते पेट्रोल पंपों पर देखने को मिली। बताया जा रहा है कुछ जगहों पर लोग गैलन व छोटे पात्र लेकर ईंधन के लिए पहुंच गए थे।
विज्ञापन
0
कुछ लोग कह रहे थे कि पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसको देखते हुए पेट्रोल लेने आया हूं। पेट्रोल मिल गया है। -सरफराज अंसारी।
0
मेरी बाइक में पेट्रोल नहीं था। पेट्रोल लेने पहुंचे हैं तो काफी भीड़ देखकर दंग रहा गया। करीब एक घंटे इंतजार के बाद पेट्रोल मिला है। -अनुपम त्रिपाठी।