फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rudra Mahayagya started with Kalshayatra, echoed Har-Har Mahadev

Kushinagar News: कलशयात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू, गूंजा हर-हर महादेव

Wed, 10 Apr 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rudra Mahayagya started with Kalshayatra, echoed Har-Har Mahadev
हरिहरनाथ उत्तरीय मां काली मंदिर परिसर में निकाली गई कलश यात्रा।
तुर्कपट्टी। छहूं से जोकवा जाने वाली मार्ग पर ग्रामसभा दिघवापट्टी में नवनिर्मित मंदिर पर आयोजित रुद्र महायज्ञ के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं ने भव्य कलशयात्रा निकाली। गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े, ऊंट वाहनों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हर-हर महादेव के जयघोष से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

कलश यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ल ने केशरिया ध्वज फहराकर किया। इसके बाद शिवघोष के साथ रुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर धुनवालिया चौरादे पर पहुंची, जहां से फोरलेन के रास्ते कन्याएं व श्रद्धालु घाघी नदी के तट पर पहुंचे। वहां यज्ञाचार्य पं. वेदांती शुभेंदु त्रिपाठी के मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद यात्रा ग्रामसभा शेखवाटोला, महुआरी, लाला गुरवलिया, कृपापट्टी होते हुए यज्ञस्थल पर पहुंची। यज्ञ स्थल पर विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान के साथ कलश को स्थापित कराया गया। यात्रा के साथ ग्राम प्रधान नंदकिशोर प्रसाद, कोमल शर्मा, कुंदन शर्मा, महेंद्र दुबे, टुन्नू पटेल, धर्मेंद्र गोंड़, सुरेंद्र कुशवाहा, सोनू पांडेय, कमलेश, फणीश पांडेय आदि चल रहे थे। जगह-जगह गांववालों की ओर से रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर में अयोध्या से आईं कथावाचिका मंदाकिनी कथा का रसपान कराएंगी। जबकि रात में रामलीला मंडली के कलाकार रामलीला का सजीव मंचन करेंगे।
विज्ञापन

कलशयात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा गांव

गुरवलिया बाजार। सोंदिया बुजुर्ग दुर्गा मंदिर परिसर में 2100 कन्याओं के कलशयात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए उपाध्याय टोला के सामने घाघी नदी के दुबे घाट पर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यज्ञाचार्य अनुज नारायण शुक्ला, प्रदीप तिवारी, शिवशंकर मिश्र, सुग्रीव शुक्ल, अमर पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, अनुराग तिवारी और अन्य आचार्यों की देखरेख में 11 यजमानों संग कलश पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया। हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ कलशयात्रा निकाली गई।
कलशयात्रा देवपोखर, लवकुश, हाटा, सोहंग, बेलवा बुजुर्ग, फुरस्तपुर, पुरंदरपुर, झांकी टोला होते हुए उपाध्याय टोला स्थित घाघी नदी के दुबे घाट पहुंची। यहां कलश में जल भरकर यात्रा गुरवालिया, गौरखोर महुआरी होते ज्ञ स्थल पर पहुंची। यजमान प्रधान रामनारायन सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्रेम सागर गुप्ता, उमाकांत सिंह, रवींद्र सिंह, दिलीप सिंह, विनोद राय, रामनिवास राय, रमेश सिंह, राजन सिंह आदि से यज्ञमंडप में कलश की स्थापना कराई। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान देवेंद्र पांडेय, अजीत राय, रामनिवास राय, प्रभाकर पांडेय, रितेश श्रीवास्तव, सुबाष सिंह, संजय राय, उमेश राय, राजू सिंह, कैलाश गोंड, गुड्डन शर्मा, भट्टू राय, कन्हैया शर्मा, विनोद शर्मा, जहीर मियां, मुन्ना अंसारी आदि उपस्थित रहे।


नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के लिए निकाली कलशयात्रा
कसया। क्षेत्र के कुरमौटा मंझरिया के सतुगढ़ही देवी मंदिर परिसर से 9 दिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। विधिवत पूजन के बाद क्षेत्र की 501 कन्याएं कलश लिए हाथी, घोड़े गाजे-बाजे के साथ दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लम्बे काफिले के साथ चिलचिलाती धूप में मां के जयकारे लगाते चलीं तो पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा मंझरिया, महुई बुजुर्ग, नरकटिया, कछुईया, कुरमौटा, चैनपुर होते मंदिर के समीप पहुंची। जहां यज्ञाचार्य पंडित अनिरुद्ध पांडेय,चंद्रशेखर पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोचार से कलश में जल धारण कराया और यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना हुई। कलश यात्रा को समाजसेवियों और प्रधानों ने जगह-जगह जलपान कराया। इस दौरान यजमान धर्मेंद्र सिंह, किरण सिंह, विनोद सिंह, बालमुकुंद सिंह, अशोक वर्मा, पारस प्रसाद के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मूर्ति स्थापना के लिए हाटा में निकाली गई शोभायात्रा

हाटा। नगर के वार्ड नंबर 10 में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में राम दरबार और दुर्गा प्रतिमा स्थापना के लिए नौ दिन चलने वाला अनुष्ठान मंगलवार को शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया। स्थापना के लिए लाई गई मूर्तियों की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
नगर के चकिया मोहल्ले के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में नवरात्र पर दस भुजी दुर्गा प्रतिमा और राम दरबार की स्थापना के लिए आचार्य राजेश चतुर्वेदी ने मंत्रोचार के बीच शोभायात्रा की शुरुआत कराई। हाथी, घोड़े और ढोल के साथ शोभायात्रा बाघनाथ होते हुए सबसे पहले खाकी बाबा मंदिर पर पहुंची। वहां कलशों में जल भरा गया। उसके बाद शोभा यात्रा नगर, देवरिया रोड़, गांधी तिराहा, मुख्य बाजार, रजिस्ट्री तिराहा, करमहा चौराहा होते पुन: मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर परिसर में कलशों की स्थापना की गई। जहां पूरे नवरात्र पूजन पाठ करने के बाद 15 अप्रैल को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस शोभा यात्रा में राजेश गुप्ता, अनुराग कुशवाहा, मुंशी सिंह, अर्चना अग्रवाल, लड्डू सिंघानिया, कुंवर ज्ञान विक्रम सिंह, मनोज तिवारी, राजन तिवारी, राजू तिवारी, अनिल तिवारी, अर्जुन गुप्ता, आनंद वर्मा, विशाल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

देवी भागवत कथा के लिए कस्बा में निकला शोभायात्रा

खड्डा। जटाशंकर पोखरा परिसर में मंगलवार को नौ दिवसीय देवी भागवत कथा शुरू हुई। आयोजकों की तरफ से कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आजाद चौक, फलमंडी चौराहा, थाना होते हुए स्टेशन रोड, सुभाष चौक, पुराना बस स्टैंड के रास्ते पुन: जटाशंकर पोखरा स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंची। विधि-विधान से नौ दिवसीय देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा के दौरान मां दुर्गा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने बताया कि देवी भागवत कथा का 17 अप्रैल को समापन होगा। इस दिन हवन पूजन होगा। 18 अप्रैल को भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान चेयरमैन संगीता वर्मा, पूर्व चेयरमैन डाॅ. निलेश मिश्र, मनोज जायसवाल, अमरचंद मद्धेशिया, चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रिंस मद्धेशिया, राजेश्वर सिंह, गुड्डू गुप्ता, पवन मद्धेशिया, धीरज सिंह, राकेश मद्धेशिया, नत्थू शर्मा आदि मौजूद रहे।
--
कलशयात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

कप्तानगंज। हरिहरनाथ उत्तरी स्थित मां काली मंदिर परिसर में मंगलवार को नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से कलशयात्रा निकाली गई।कलशयात्रा बंदेलीगंज, डीसीएफ चौक, सुभाष चौक, चांदनी चौक, आजाद चौक, चकबंदी चौक के रास्ते कस्बा के रामजानकी मंदिर स्थित गंडक नदी घाट पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधिविधान से कलश की पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित कर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू किया गया। इस दौरान गोलू मिश्रा, बैजनाथ चौहान, साधू चौहान, आदित्य श्रीवास्तव, मान सिंह, अजय मिश्रा, मनोहर, बबलू श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, बृजेश साहनी, अनिल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश चौहान, बृजेश सिंह, पट्टू चौहान आदि मौजूद रहे।
नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

दुदही। कस्बा के वार्ड नंबर नौ लाल बहादुर शास्त्री नगर स्थित गुलाइची माई मंदिर परिसर में मंगलवार को नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरु हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। सुबह करीब आठ बजे मंदिर परिसर से निकली कलश कस्बा का भ्रमण करते हुए बांसगांव के जमुआन स्थित बांसी नदी घाट पहुंची, जहा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची, वहां विधिविधान से यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना कर नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू किया गया।

इस दौरान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश मिश्र, इकबाल यादव, संतोष राय, शिवशंकर कुशवाहा, दीपक मिश्र, राकेश राय, रामेश्वर सिंह, जितेंद्र बर्नवाल, ओमप्रकाश रौनियार, मोहनलाल कुशवाहा, उपेंद्र गुप्ता, रामप्रताप कुशवाहा, अनुराग यादव, अमेरिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हरिहरनाथ उत्तरीय मां काली मंदिर परिसर में निकाली गई कलश यात्रा।

हरिहरनाथ उत्तरीय मां काली मंदिर परिसर में निकाली गई कलश यात्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed