फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rudra mahayagya start

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ रुद्र चंडी महायज्ञ

Sat, 08 Jul 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
rudra mahayagya start
पडरौना क्षेत्र के जंगल अमवा स्थित बागेश्वर नाथ शिव मंदिर में महायज्ञ के लिए बांसी नदी में जल भर
फोटो है।संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मंसाछापर। जंगल अमवा गांव के बाबा बागेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर से शुक्रवार को श्री रुद्र चंडी महायज्ञ शुभारंभ हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।

यज्ञ के आयोजक शुक्रवार की सुबह बाबा बागेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां से हरहर महादेव के जयघोष के साथ क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा खिरकिया, सोहरौना, गंभीरिया होते हुए बांसी नदी घाट पहुंची, जहां यज्ञ पुरोहित नीरज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप पहुंची, जहा विधि-विधान से कलश का पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित कर रुद्र चंडी महायज्ञ शुरू किया गया। मुख्य यजमान लालजी मिश्र ने बताया कि यज्ञ के दौरान दिन में प्रवचन और रात में रामलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन

इस दौरान अशोक गुप्त, संतोष जायसवाल, नरेंद्र तिवारी, शैलेश ब्याहुत, गिरिजाशंकर प्रसाद गुप्त, ग्राम प्रधान राजकुमार यादव, राजेश विश्वास, प्रेम चंद्र रौनियार, विशाल पांडेय, श्रीकांत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed