फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ruckus, road jam for the arrest of dowry murder accused

Kushinagar News: दहेज हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया हंगामा, सड़क जाम

Sun, 31 Aug 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ruckus, road jam for the arrest of dowry murder accused
दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भटहट पनियरा मुख्य मार्ग को किया गया जाम।
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बरगदवां में 25 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने शनिवार को हंगामा किया। मृतका के मां के साथ पहुंचीं महिलाओं ने भटहट पनियरा मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया, जिससे आवागमन सुचारं रूप से संचालित हो सका। श्यामदेउरवां थाना गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के जंगल सखनी निवासी सरिता देवी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री चांदनी की शादी 28 नवंबर 2023 को श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बरगदवां निवासी जालंधर से की थी। शादी के बाद से ही चांदनी के पति जालंधर, ससुर राजकुमार, जेठ विजय शादी में दिए दहेज के अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।
विज्ञापन

बेटी चांदनी ने बताया कि मेरी मां के पास सामर्थ्य नहीं है, तो तीनों लोग बेटी के साथ मारपीट करने लगे। इसकी सूचना बेटी समय-समय पर देती रही कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। तब वह अपनी बेटी को समझा देती कि समय आने पर सब ठीक हो जाएगा। चार-पांच दिनों से बेटी से कोई संपर्क नहीं हुआ तो उसकी ससुराल बरगदवां गईं। जहां बेटी घर में नहीं मिली। अगल-बगल के लोगों से जानकारी की तो पता चला कि करीब तीन चार दिन पहले ससुरालियों ने चांदनी को दहेज के लिए मार डाला और दाह संस्कार कर दिया। चांदनी की मां सरिता देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति जालंधर, ससुर राजकुमार, जेठ विजय व पुरुषोत्तम के खिलाफ केस दर्ज किया है। शनिवार को दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने भटहट-पनियरा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सड़क पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि दहेज हत्या में नामजद आरोपियों पर केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी नहीं की है। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। अचानक हुए जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जबतक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस टीम पहुंची और जाम खुलवाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि भटहट-पनियरा मार्ग पर मृतका के परिजनों द्वारा जाम लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा था, समय पर पहुंचकर जाम समाप्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed