फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ruckus among farmers angry over not getting slip, weighing in-charge and watchman tied up

Kushinagar News: पर्ची नहीं मिलने से नाराज किसानों का हंगामा, तौल इंचार्ज और चौकीदार को बांधा

Tue, 26 Dec 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among farmers angry over not getting slip, weighing in-charge and watchman tied up
पिपराइच चीनी मिल के तौल केंद्र पुर्नहा बुजुर्ग गांव में कांटा इंचार्ज और चौकीदार को किसानों ने
मंसाछापर (कुशीनगर)। गन्ना सप्लाई टिकट नहीं मिलने और दो दिन से तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को छितौनी केन यूनियन के पुर्नहा बुजुर्ग तौल केंद्र पर हंगामा किया। किसानों ने पहले गन्ना व पत्तियां जलाकर विरोध जताया और नारेबाजी की। उसके बाद केंद्र के तौल इंचार्ज और चौकीदार को कुर्सी में रस्सी से बांध दिया। दस मिनट तक तौल इंचार्ज विवेक शुक्ल और चौकीदार शमशेर अंसारी को रस्सी से बांधे रखा। किसान पिपराइच चीनी मिल प्रबंधन को कोसते हुए घर चले गए। करीब दो घंटे तक केंद्र पर अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

पिपराइच चीनी मिल का गन्ना तौल केंद्र विशुनपुरा ब्लॉक के पुर्नहा बुजुर्ग गांव में है। इस तौल केंद्र को पुर्नहा बुजुर्ग, मठिया प्रसिद्ध तिवारी, घूरछपरा और पुर्नहा मिश्र समेत चार गांवों का गन्ना आवंटित किया गया है। चीनी मिल के जिम्मेदारों की लापरवाही से किसान परेशान हैं। सरकारी व्यवस्था होने के कारण कोई सुधार भी नहीं हो रहा है। समय से पर्ची नहीं आने की वजह से समय से किसानों के गन्ना की तौल नहीं हो पा रही है। इस केंद्र से रविवार से गन्ने की तौल बंद पड़ी है। किसानों को पिछले पांच दिनों से पर्ची नहीं मिल पा रही है। तौल यार्ड में गन्ना लदी करीब 30 ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार को भी खड़ी थी।
विज्ञापन

गन्ने की तौल और पर्ची नहीं मिलने से नाराज किसानों से सोमवार की सुबह करीब 11 बजे तौल केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। नाराज किसानों ने यार्ड में ही गन्ना और पत्तियां जलाकर चीनी मिल प्रबंधन के विरुद्ध हंगामा और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नाराज किसानों ने तौल इंचार्ज विवेक शुक्ल और चौकीदार शमशेर अंसारी को कुर्सी में रस्सियों से बांधकर विरोध जताया। हालांकि, दस मिनट बाद किसानों ने दोनों को रस्सियों से मुक्त कर दिया। तौल केंद्र पर करीब दो घंटे तक हंगामा और अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बोले तौल इंचार्ज-
मेरे साथ किसानों ने गलत किया है। दस मिनट तक मुझे और चौकीदार को रस्सियों से बांधा गया था। चीनी मिल में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अधिक होने से पांच दिन से सप्लाई टिकट जारी नहीं हो रहा है। इसमें मेरा क्या कसूर है। तौल केंद्र पर 26 किसानों ने बिना पर्ची के ही गन्ना लदी ट्राॅली खड़ी कर दी है। इनके अलावा केवल तीन किसानों के पास पर्ची है। मेरा रस्सियों में बंधे वीडियो को भी वायरल कर दिया गया है। मेरी काफी मानहानि हुई है। मैं खुद नौकरी छोड़ने वाला हूं। -विवेक शुक्ल, तौल इंचार्ज।

00किसान बोले-

किसान रामप्रवेश कुशवाहा, जितेंद्र, अशोक, सुरेंद्र, सुभाष कुशवाहा, धनश्याम, उस्मान, बिग्गू, दीपक, पवन, मुखलाल, गुड्डू, अजीमुल्लाह, विरेंद्र चंद्रशेखर सहित कई किसानों का कहना है है कि पिपराइच चीनी मिल प्रबंधन की लापरवाही के कारण समय से गन्ना आपूर्ति के लिए पर्ची नहीं मिल पा रही है। दो दिनों से गन्ने की तौल भी नहीं हो पा रही है। गन्ना ट्रालियों पर पड़े सूख रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।

---
पुर्नहा बुजुर्ग के तौल केंद्र पर तौल इंचार्ज और चौकीदार को रस्सी से बांधे जाने की जानकारी मुझे नहीं है। इसका पता करके किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। - दिलीप सैनी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed