फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RTPCR Lab Virtual inagurated from CM

विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Sun, 11 Jul 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
RTPCR Lab Virtual inagurated  from CM
सीएम ने आरटीपीसीआर लैब, हेल्थ एटीएम का किया वर्चुअल उद्घाटन
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-30, कुशीनगर सहित 11 जनपदों में आरटीपीसीआर लैब का उद्घाटन, हेल्थ एटीएम और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्र एप का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों तथा उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधक हो सकती है। अनेक मंचों से इस पर चर्चा हुई है। जिन देशों और राज्यों में इस दिशा में अपेक्षित प्रयास हुए, वहां सकारात्मक परिणाम भी दिखे, लेकिन इस दिशा में अभी और प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-30 जनसंख्या स्थिरीकरण का प्रयास है, जो समाज की व्यापक जागरूकता से जुड़ा हुआ है। समाज में जहां गरीबी है, वहां जनसंख्या वृद्धि के साथ संबंध हो जाता है। इसलिए व्यापक जागरूकता अभियान उन तबकों को ध्यान में रखकर चलाना होगा। उन्होंने अंतर्विभागीय समन्वय की बात की, जिसके अंतर्गत महिला एवं बाल विकास, शिक्षण संस्थान एवं जिन विभागों से स्वास्थ्य में बेहतरी हो सकती है, उन सभी विभागों को जोड़ने के संदर्भ में चर्चा की गई।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि अंतर्विभागीय समन्वय से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने में भी सफलता मिली है। शासन से जुड़े सभी विभाग मिलकर प्रभावी ढंग से इसे लागू करने में सफल होंगे, इसका उन्होंने विश्वास जताया। 11 जनपदों में आरटीपीसीआर लैब के शुभारंभ पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि जब उत्तर प्रदेश में कोविड का पहला मामला आया था, तब टेस्टिंग की सुविधा नहीं थी। उन्होंने चिकित्सा विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग को भी धन्यवाद दिया और बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन चार लाख टेस्ट किए जा रहे हैं। आरटीपीसीआर लैब की स्थापना से टेस्टिंग क्षमता में और बढ़ोतरी होगी। अन्य 30 जनपदों में भी आरटीपीसीआर लैब की स्थापना की जा रही है। उनका कहना था कि शासन की योजना बिना किसी भ्रष्टाचार के अंतिम पायदान तक पहुंचनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर परिवार नियोजन को प्रोत्साहन देने के लिए कुछ दंपतियों को शगुन किट भी प्रदान किए तथा हेल्थ एटीएम का भी शुभारंभ किया। इस वर्चुअल बैठक में डीएम एस. राजलिंगम, सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

एप में सीएचसी से लेकर मंडल के अस्पताल तक की मिली जानकारी
सीएम ने उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य केंद्र एप के बारे में बताया कि मंडल अस्पताल, जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सभी इसमें समाहित हैं और इनसे संबंधित सभी जानकारियां इस एप के माध्यम से मिलेंगी। जैसे अस्पताल में डॉक्टर्स की संख्या, सुविधाओं की जानकारी, हेल्थ व वेलनेस सेंटर, दवाओं की उपलब्धता आदि। इस एप के माध्यम से अस्पताल जाने के रास्ते की जानकारी भी एप के माध्यम से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed