फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RSS took out a march, people welcomed it.

Kushinagar News: आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, लोगों ने किया स्वागत

Sat, 11 Oct 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
RSS took out a march, people welcomed it.
कसया। विजयदशमी के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुशीनगर के श्रीराम जानकी मंदिर एवं सुभाष नगर बस्ती के स्वयंसेवकों ने नगर में भव्य पथ संचलन निकाला। संचलन का शुभारंभ श्रीराम जानकी मंदिर मठ से हुआ, जो हाईवे ओवरब्रिज, गोलाबाजार, गांधी चौक, अमिय चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। मार्ग में नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

संघ के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि विजयदशमी शस्त्र पूजन और शक्ति उपासना का पर्व है, जो अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है।नगर कार्यवाह रविन्द्र कुमार, संचालन जिला कार्यवाह देवेंद्र प्रताप, मुख्य शिक्षक बलराम, बौद्धिक गीत अष्टभुजा, अमृत वचन चंदन, और आभार वस्ती प्रमुख दिनेश जायसवाल ने व्यक्त किया। इस दौरान विधायक कुशीनगर पीएन पाठक, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष जगदम्बा सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed