फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RSS held a march on Vijayadashami; Kasya echoed with the sound of marching footsteps.

Kushinagar News: विजयादशमी पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, कदमताल से गूंजा कसया

Tue, 20 Oct 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
RSS held a march on Vijayadashami; Kasya echoed with the sound of marching footsteps.
कसया। विजयादशमी के अवसर की पूर्व संध्या पर सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर परंपरानुसार भव्य पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में अनुशासित स्वयंसेवकों के कदमताल से कसया नगर राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के भाव से गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

पथ संचलन सुबह 11 बजे श्रीराम जानकी मठ से शुरू हुआ। स्वयंसेवक अनुशासित कतारों में कदमताल करते हुए हाईवे चौराहा पहुंचे। वहां से गांधी चौक होते हुए गोल्डन रिसॉर्ट पहुंचे, जहां पथ संचलन का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक रमेश मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने राष्ट्र की एकता, सामाजिक समरसता, सेवा और संगठन की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का संदेश देता है। समाज को संगठित और राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान प्रवीण, रविंद्र, राम आश्रय, डॉ. मनोज जैन, देवेंद्र सिंह, संजीव सिंह, आलोक, मृत्युंजय जायसवाल, रजनीकांत मणि व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed