फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rs 5 lakhs were robbed on the pretext of tripling the money in 18 months

Kushinagar News: 18 महीने में रुपये तीन गुना करने का झांसा देकर पांच लाख हड़पे

Tue, 10 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rs 5 lakhs were robbed on the pretext of tripling the money in 18 months
खड्डा। क्रिप्टो करेंसी के जरिए 18 माह में रुपये तीन गुना करने का लालच देकर पैसे हड़पने का गैंग क्षेत्र में सक्रिय है। इसके नाम पर 10 से अधिक लोगों का पांच लाख से अधिक रुपये जालसाज हड़प चुके हैं। हनुमानगंज व खड्डा पुलिस को ठगी के शिकार हुए दो लोगों ने तहरीर देकर पडरहवा गांव निवासी एक जालसाज पर कार्रवाई की मांग की है। इसके पूर्व में ऐसे जालसाजी के मामले खड्डा क्षेत्र में आ चुके हैं। शाहपुर गांव के दिनेश चौहान ने हनुमानगंज पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि ग्राम हनुमानगंज के टोला पडरहवा निवासी एक जालसाज ने उससे क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर तीन गुना रकम वापस करने का वादा कर यूपीआई के माध्यम से 1,50,000 रुपये तथा शेष नगद कुल 5.75 लाख ले लिया, लेकिन पैसे को एक कंपनी बनाकर उसी में जमा कराया गया है।
विज्ञापन

अब जब पैसा वापस करने का समय पूरा हुआ तो तरह-तरह का बहाना बनाकर टाल मटोल करने लगा। ठगी के शिकार हुए पीड़ित का आरोप है कि उक्त व्यक्ति अब तक जिले के लोगों से एक करोड़ से अधिक रुपये जमा कराया है और क्रिप्टो करेंसी का खेल जारी रखा है। थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर (सूरत छपरा) निवासी पन्नेलाल यदुवंशी ने पडरहवा के युवक पर आरोप लगाया है कि एक वर्ष पहले उससे डेढ़ लाख रुपये क्रिप्टो करेंसी के जरिए धन तिगुना करने का झांसा देकर रुपये ले लिया अब पैसा वापस करने में आनाकानी कर रहा है। पन्नेलाल ने बताया कि इस बीच 30 हजार रुपये वापस किया है। इस तरह से तमाम लोगों के साथ खेल किया गया है। इस संबंध में हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि इसकी जांच तत्परता से की जा रही है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं। आरोपी को थाने पर बुलाया गया है। जांच के बाद जालसाजों पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed