{"_id":"6543fc6aa52ee72b160c5994","slug":"rs-188-crore-approved-for-sewerage-and-drain-construction-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-7096-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीवरेज और नाली निर्माण के लिए 1.88 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीवरेज और नाली निर्माण के लिए 1.88 करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन
- सीवरेज और नाली निर्माण के लिए 21 परियोजनाओं की मिली स्वीकृति
दुदही। नगर पंचायत दुदही को सीवरेज और नाली निर्माण के लिए कुल 21 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। इसका निर्माण कार्य 1.88 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
कस्बा में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर नहीं होने से बरसात के दिनों में कस्बा के गांधी चौक, जिरात मोहल्ला, इंटर काॅलेज से बड़हरा जाने वाला मार्ग, गोला बाजार समेत अन्य कई मोहल्लों बारिश का पानी एकत्र हो जाता है। कुछ मोहल्लों में तो बारिश का पानी लोगों के घर में घुस जाता है। नगर पंचायत के अधिकारियों ने जल निकासी और सीवरेज निर्माण के लिए कुल 21 परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने इसकी स्वीकृति दे रही है। कस्बा के मोती चंद कुशवाहा ने कहा कि जब नगर पंचायत बना तो लोगों को उम्मीद जगी कि विकास तेजी से होगा। लोगों को शहरी सुविधा मिलेगी। जल निकासी समेत अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी। लेकिन तीन वर्ष बाद भी यह समस्या बनी हुई है। देवांति देवी ने कहा कि बरसात के समय घर में काफी पानी चला जाता है। अधिक बारिश होने पर चौकी पर भोजन पकाना पड़ता है। यदि जलनिकासी की व्यवस्था हो जाती है, तो मोहल्ले के कई परिवाराें को राहत मिलेगी।
ईओ रवि पटेल ने कहा कि जिले में सिर्फ दुदही नगर पंचायत में जलनिकासी के लिए नाली व सीवरेज बनाने के लिए 1.88 करोड़ रुपये शासन से स्वीकृत हुए है। प्राप्त धन के सापेक्ष निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू करा दिया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम ने कहा कि दुदही नगर पंचायत को आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित करना प्राथमिकता में है। नाली और सीवरेज के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। आने-वाले बरसात के पूर्व यह निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।