फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rs 12 crore will be spent on road and street lighting

Kushinagar News: सड़क और पथ प्रकाश पर खर्च होंगे 12 करोड़

Thu, 24 Oct 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Rs 12 crore will be spent on road and street lighting
फाजिलनगर। मुख्यमंत्री नवसृजित योजना के तहत फाजिलनगर नगर पंचायत में सड़क, नाली और पथ प्रकाश पर 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आठ करोड़ से सड़क व नाली, दो करोड़ से पथ प्रकाश और दो करोड़ रुपये पेयजल और तालाब के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे।
विज्ञापन

कुछ मोहल्लों में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। करीब आठ मोहल्ले के लोगोंं काे सहूलियत होगी। एक जनवरी 2025 से पहले सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत फाजिलनगर मोहल्ले की अधिकांश सड़कें कच्ची थीं। बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही नगर विकास मंत्री से मिलकर बजट की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री की पहल पर नगर पंचायत को मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत बजट स्वीकृत किया गया। नगर पंचायत के आठ मोहल्ले में 20 सड़क, नाली और सभी मोहल्लों में लाइटें लगाई जाएंगी। पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है। सड़कों का निर्माण चल रहा है। इसी महीने में बाकी बजट भी मिलने की उम्मीद है।

कस्बे के लोगों को नाला निर्माण पूरा होने के बाद जलभराव से स्थायी निजात मिल जाएगी। छठिहाव में बने नौका बिहार का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। काफी दिनों से कस्बे के लोग सड़क, पेयजल, नाली और पथ प्रकाश से महरूम थे। नगर पंचायत बनने के बाद से लोग इसकी मांग कर रहे थे।
स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed