फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RPN welcomed in the district after becoming Rajya Sabha MP

Kushinagar News: राज्य सभा सांसद बनने पर जिले में आरपीएन का हुआ स्वागत

Wed, 13 Mar 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Mar 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
RPN welcomed in the district after becoming Rajya Sabha MP
पडरौना/मथौली/बोदरवार/रामकोला। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह के राज्य सभा सांसद बनने पर मंगलवार को उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के सुभाष चौक स्थित चेयरमैन के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन सुशीला खेतान, सोनू खेतान, रामगोपाल गुप्ता, हरेराम गुप्ता, मुकेश सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह, राधेश्याम सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। मोतीचक ब्लॉक सभागार में स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉ प्रमुख अर्चना सिंह ने की। कार्यक्रम को हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय कुमार गौड़, संदीप सिंह सोनू, संजय सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आकाश सिंह ने किया। इसके पूर्व नगर पंचायत मथौली में चेयरमैन नवरंग सिंह व अजीजनगर चौराहे पर राजेश पटेल, झागा चौराहे पर अखिलेश दास गुप्ता आदि ने स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बोदरवार बाजार में ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरपीएन सिंह का स्वागत किया। इस दौरान धीरेंद्र पाल सिंह, अभिषेक दुबे, मृत्युंजय सिंह, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, मोहन, दुर्गेश सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार लक्ष्मीगंज चौराहे पर रंजीत जायसवाल, रामकोला में मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आरपीएन सिंह का स्वागत किया।इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मनोहर गुप्ता, प्रेम तिवारी, प्रतीक श्रीवास्तव, राजेश कुमार मिश्रा, आदित्य कुमार मिश्रा, इंद्रजीत गोंड, मुबारक अली, शैलेश सिंह, अरुण सिंह, मृत्युंजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed