Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Route diversions to be in place for three days in Padrauna and Kasya during Chhath; four-wheeled vehicles prohibited.

Kushinagar News: छठ पर पडरौना और कसया में तीन दिन रहेगा रूट डायवर्जन, चारपहिया वाहनों की नो एंट्री

Wed, 11 Nov 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Route diversions to be in place for three days in Padrauna and Kasya during Chhath; four-wheeled vehicles prohibited.
13 से 15 नवंबर तक सुबह आठ से रात 10 बजे तक लागू रहेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

15/16 नवंबर की रात दो बजे से पूजा समाप्ति तक भी प्रतिबंध
खरीदारी के लिए आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए पडरौना व कसया में बने हैं अलग-अलग स्थान
पडरौना। छठ पर्व पर बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भीड़ को देखते हुए पडरौना और कसया में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दोनों शहरों में 13 से 15 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन और नो एंट्री लागू रहेगी। इसके अलावा 15 और 16 नवंबर की मध्यरात्रि दो बजे से छठ पूजा समाप्त होने तक भी प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। इस दौरान विशेष परिस्थितियों को छोड़कर चारपहिया वाहनों और ई-रिक्शा के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी।
यातायात पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, पडरौना में जलकल तिराहा, शिवाला मंदिर तिराहा, राधाकृष्ण मंदिर के आगे कन्नौजिया वार्ड तिराहा, आलू मंडी के पास तिराहा, छुछिया गेट, जटहां तिराहा, पीएनबी तिराहा और चहाड़िया तिराहा से चारपहिया वाहन और ई-रिक्शा शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

पडरौना से कसया जाने वाले चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों को बैरिया कांटा से गोपालगढ़ बाईपास होकर जाना होगा। वहीं, देवरिया से कसया होते हुए पडरौना आने वाले वाहन कसया ओवरब्रिज से गोपालगढ़ और बैरिया कांटा होकर गुजरेंगे। गोरखपुर से कसया होते हुए पडरौना आने वाले भारी और चारपहिया वाहनों को हाईवे बाईपास, गोपालगढ़ और बैरिया कांटा के रास्ते भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना और कसया में यहां होगी वाहनों की पार्किंग
पडरौना। छठ की खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग उदित नारायण डिग्री कॉलेज के सामने खाली मैदान, सुभाष चौक के पास सोसायटी के निर्धारित परिसर, पूर्व निर्धारित ऑटो स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास गृहस्थी स्टोर के बगल में होगी।
वहीं, कसया में चारपहिया वाहनों की पार्किंग रोडवेज के पास बेनेट क्लब में कराई जाएगी। भीड़ बढ़ने पर एयरपोर्ट जाने वाली बाईं लेन में भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।


यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने लोगों से छठ की खरीदारी के लिए चारपहिया वाहनों के बजाय दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर शहर के भीतर चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।



सदर क्षेत्राधिकारी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि छठ पर्व पर खरीदारी के लिए शहर आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए पडरौना और कसया में रूट डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन का पालन कराने के लिए सभी प्रमुख पॉइंट पर यातायात पुलिस के अलावा होमगार्ड और पीआरडी के जवान तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।




0000000



छठ पर्व पर शहर में खरीदारी करने आने वाले लोगों आवागमन में करने कोई दिक्कत न हो इसके लिए पडरौना और कसया में रूट डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन का पालन कराने के लिए सभी पॉइंट पर यातायात पुलिस के अलावा होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को तैनात किया गया है। इस रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराने के लिए सभी संबंधित को निर्देश दिया गया है।



राकेश प्रताप सिंह, सदर सीओ, पडरौना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed