फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Route diversion will remain in the city today

आज शहर में रहेगा रूट डायवर्जन

Wed, 09 Mar 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Route diversion will remain in the city today
आज शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

वाहन पार्किंग के लिए भी जगह निर्धारित
कुशीनगर। विधानसभा चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर में आवागमन के लिए रूट डायवर्जन किया है। इसके अलावा वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल निर्धारित कर दिया गया है।
एसपी सचिंद्र पटेल ने बुधवार को बताया कि पासयुक्त एजेंट, प्रत्याशी और समर्थकों के लिए वाहन पार्किंग पडरौना शहर में कोतवाली के सामने स्थित जूनियर हाईस्कूल एवं बगल में स्थित खाली मैदान में होगी। पासयुक्त मीडियाकर्मियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे। प्रत्याशियों की एक-एक गाड़ी तथा ड्यूटी के लिए आने वाले पासयुक्त पुलिसकर्मियों एवं मतगणना कार्मिकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था उदित नारायण पीजी कॉलेज के मैदान में की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बड़े कामर्शियल वाहन सुभाष चौक से जलकल तिराहा या रेलवे स्टेशन की तरफ नहीं जाएंगे। रामकोला से आकर अंबे चौक से बेतिया (बिहार) के लिए जाने वाले सवारी वाहन सुभाष चौक, कठकुइयां, रेलवे बाईपास, नोनियापट्टी, रेलवे तिराहा, बेलवा चुंगी, अंबे चौक होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। कार और दोपहिया वाहन सुुभाष चौक, जलकल तिराहा, तिलक चौक होते हुए गंतव्य को जाएंगे। ऑटो, ई-रिक्शा और छोटे वाहन भी कठकुइयां रोड, नौका टोला, अंबे चौक, जटहां मोड़ से सुभाष चौक, जलकल तिराहा, उदित नारायण इंटर कॉलेज और तिलक चौक की तरफ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जलकल तिराहा से उदित नारायण कट, रेलवे स्टेशन, उदित नारायण से बेलवा चुंगी तक नो वाहन जोन है। इसके अलावा किसी प्रकार का विजय जुलूस या कार्यक्रम प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed