फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Route diversion will be in place from 3 am today till the end of Chehalum

Kushinagar News: आज भोर तीन बजे से चेहल्लुम समाप्ति तक रहेगा रूट डायवर्जन

Fri, 22 Aug 2025 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Route diversion will be in place from 3 am today till the end of Chehalum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। चेहल्लुम के त्योहार को देखते हुए शुक्रवार को शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। इस दिन भोर के तीन बजे से त्योहार समाप्ति तक शहर में बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान बिहार, बांसी, खिरकिया की तरफ से पडरौना, कसया के रास्ते गोरखपुर, गोपालगंज जाने वाले कामर्शियल वाहन खिरकिया बाईपास, मटिहिनिया, हरका चौक, शिवपुर, कसया होते हुए जाएंगे। गोरखपुर, गोपालगंज, कसया, पडरौना के रास्ते खिरकिया, बांसी, बिहार जाने वाले कामर्शियल वाहन कसया, शिवपुर, हरका चौक, मटिहिनिया, खिरकिया बाईपास होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन

बिहार, बांसी, खिरकिया से आकर पडरौना के रास्ते रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा की तरफ जाने वाले कामर्शियल वाहन खिरकिया बाईपास, बड़ी नहर, बलुचहां पुल, मिश्रौली नहर के रास्ते जाएंगे। इसी तरह कप्तानगंज, खड्डा, रामकोला से आकर पडरौना के रास्ते खिरकिया, बांसी, बिहार जाने वाले कामर्शियल वाहन मिश्रौलीनहर, बलुचहां पुल, बड़ी नहर, खिरकिया बाईपास के रास्ते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed