फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Route diversion will be from 1 pm to 6 pm

दोपहर एक से शाम छह बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 15 May 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Route diversion will be from 1 pm to 6 pm
दोपहर एक से शाम छह बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

मंदिर और एयरपोर्ट पर जाने वालों के लिए भी बनाए गए हैं पार्किंग स्थल
एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहनों को रहेगी छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। सोमवार को कुशीनगर में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कसया और कुशीनगर में रूट डायवर्जन रहेगा, ताकि शहर से होकर आने-जाने वाले लोगों को कोई असुविधा न होने पाए। रूट डायवर्जन दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक रहेगा।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ने बताया कि गोरखपुर से गोपालगंज की तरफ जाने वाले वाहन हाटा, मथौली, कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, तुर्कपट्टी, पटहेरिया होते हुए गोपालगंज जाएंगे। गोपालगंज से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन फाजिलनगर से बघौचघाट, पथरदेवा, कंचनपुर, बैतालपुर होते हुए गोरखपुर जाएंगे। कोई भी कॉमर्शियल वाहन जैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली देवरिया ओवरब्रिज के नीचे से कसया कस्बे की तरफ नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पडरौना से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन रामकोला, कप्तानगंज, मथौली, हाटा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। पडरौना की तरफ से हाईवे होकर गोपालगंज या गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे बड़े कॉमर्शियल वाहन रामकोला, कप्तानगंज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान आकस्मिक वाहन जैसे एंबुलेंस और फायर सर्विस वाली गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
मंदिर परिसर में होगी पार्किंग
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों, सीएपीएफ, पीएसी एवं अन्य ड्यूटी कर्मचारियों के वाहन लीलावती देवी स्टेडियम में खड़े किए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों के वाहन होटल पथिक निवास में पार्क होंगे, जबकि प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के वाहन बुद्धा वाहन पार्किंग एवं बिरला धर्मशाला में पार्क होंगे।

..
एयरपोर्ट परिसर के लिए पार्किंग
एसपी ने बताया कि ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों, सीएपीएफ, पीएसी एवं अन्य ड्यूटी कर्मचारियों के वाहन मदारीपट्टी चौराहे के पास एयरपोर्ट बाउंड्री की तरफ जाने वाली खाली सड़क पर पार्क होंगे। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारियों के वाहन एयरपोर्ट पुलिस चौकी के पास निर्माणाधीन सड़क पर निर्धारित स्थल पर पार्क होंगे।इसी तरह वीवीआईपी, जनप्रतिनिधियों के लिए अधिकृत किए गए वाहन एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से बनाए गए पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed