फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   route diversion in kubernath today

Kushinagar News: सोमवार को कुबेरस्थान शिवमंदिर क्षेत्र में रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 30 Jul 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
route diversion in kubernath today
राहगीरों की सुविधा और यातायात व्यवस्था के लिए किया गया रूट डायवर्जन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर में श्रावण मास के सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। ताकि श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को आवागमन में असुविधा न हो।
यातायात निरीक्षक सत्य साण्याल शर्मा ने बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं के कुबेरस्थान मंदिर में भीड़ को देखते हु 31 जुलाई को भोर में तीन बजे से शाम पांच बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नोनियापट्टी से पडरौना की तरफ आने वाले बड़े कामर्शियल वाहन नोनियापट्टी से डायवर्ट होकर तुर्कपट्टी रोड, सपहां चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। नोनिया पट्टी/खह्नवार रोड की तरफ से कुबेरस्थान मंदिर की तरफ आने वाले वाहनों की पार्किंग, बंद पड़े पेट्रोल पंप के खाली स्थान पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतरौली रोड (बेलवा मोड़) एवं खह्नवार रोड से सभी चारपहिया वाहन कुबेरस्थान मंदिर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। पडरौना से छावनी होते हुए नोनियापट्टी/तुर्कपट्टी की तरफ जाने वाले बड़े कामर्शियल वाहन हरका चौराहे से दाहिनी तरफ डायवर्ट होकर शिवपुर रोड, तुर्कपट्टी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

छावनी की ओर से कुबेरस्थान मंदिर जाने वाले वाहनों की पार्किंग अन्हारीबारी प्राथमिक विद्यालय पर होगी। अन्हारीबारी चौराहे से कुबेरस्थान मंदिर की तरफ चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed