फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Route diversion happened late at night, pedestrians did not know, jam occurred

Kushinagar News: देर रात हुआ रूट डायवर्जन, राहगीरों को पता नहीं, लगा जाम

Sat, 25 May 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Route diversion happened late at night, pedestrians did not know, jam occurred
पडरौना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा को लेकर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात 11:10 बजे पडरौना-कसया मार्ग पर रूट डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की। लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। शुक्रवार को पूरे दिन जाम से परेशान होना पड़ा। हालत यह थी कि धूप की तपिश बढ़ने के साथ ही पडरौना शहर में सुबह दस बजे के बाद से भीषण जाम लगने लगा। जाम का यह सिलसिला रूक-रूक कर दिन में कई बार चला। 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच शहर में जाम से तल्ख धूप के बीच राहगीर परेशान दिखे। हालांकि तेज धूप के बावजूद मुख्य सड़क पर होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पसीना बहती दिखी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कसया-पडरौना मार्ग स्थित साखोपार के किसान इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार की सुबह 11:40 बजे भाजपा की तरफ से चुनावी जनसभा का आयोजन होना था। इसको लेकर पुलिस की तरफ से बृहस्पतिवार की रात करीब 11:10 बजे रूट डायवर्जन कर इस मार्ग पर आने वाले वाहनों को दूसरे रास्ते से जाने के लिए एडवाईजारी जारी कर दी। चूंकि देर रात रूट डायवर्जन की एडवाईजरी जारी होने के चलते लोगों को जानकारी नहीं हुई, जिससे शुक्रवार को इस मार्ग पर आने वाले लोगोें को परेशानी उठानी पड़ी। इस मार्ग से जाने वाले भारी वाहनों को पुलिस के रोकने की वजह से पडरौना शहर में सुबह दस बजे से दिन में रुक-रुक कर कई जाम लगा। सुबह करीब 11 बजे तो पडरौना के सुभाष चौक से छावनी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चिलचिलाती धूप में नगर के कठकुइयां मोड़ से लेकर छावनी तहसील गेट तक लगे जाम के बीच राहगीरों के वाहनों का पहिया थम गया। हालांकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान पसीना बहाते दिखे, लेकिन उसका कोई असर होता नहीं दिखा। इस संबंध में यातायात निरीक्षक सत्य सन्याल शर्मा ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए सभी चिन्हित स्थानों पर होमगार्ड के जवान और यातायात पुलिस तैनात किया गया है। एक साथ कई बड़े नेताओं के आने से इस तरह की समस्या हुई है। लेकिन पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रित कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed