{"_id":"673e44a6e0eb1e8ceb0e5c04","slug":"role-of-education-is-important-in-strengthening-the-nation-and-social-foundation-mp-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-126809-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र एवं सामाजिक नींव की मजबूती में शिक्षा का भूमिका अहम : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र एवं सामाजिक नींव की मजबूती में शिक्षा का भूमिका अहम : सांसद
Thu, 21 Nov 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
कोटवा बाजार। सामाजिक नींव मजबूत करने में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। इसके लिए केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार निरंतर परिषदीय विद्यालयों को कान्वेंट स्कूलों की तरह आच्छादित करने के कार्य कर रहे हैं।
ये बातें सांसद विजय कुमार दुबे ने कही। वे बुधवार को नेबुआ नौरंगिया बीआरसी परिसर में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यशाला में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और ग्राम प्रधानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अवशेष कायाकल्प कार्य को शीघ्र पूर्ण करा कान्वेंट स्कूलों के तरह परिषदीय विद्यालयों के ढांचा तैयार कराया जा रहा है। कार्यशाला को खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, बीडीओ रामखेलावन सेठ, जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी, हरि गोविंद रौनियार, सूरज गोविंद राव आदि ने संबोधित किया। अंत में बीईओ रजनीश द्विवेदी ने सभी अतिथि के प्रति आभार जताया।
इस दौरान ध्रुव नारायण यादव, अमित तिवारी, पुरुषोत्तम दूवे, संजय मणि, अमरनाथ तिवारी, सुरेश पांडेय, रोहित चौहान, कमलेश पटेल, शिवशंकर , प्रमोद कुशवाहा, वीरेंद्र यादव, रविन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।