{"_id":"6903b0032befe9e6da0483ba","slug":"rocketry-canset-competition-will-prove-to-be-a-boon-for-the-youth-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148091-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवाओं के लिए वरदान साबित होगी राकेट्री कैनसेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवाओं के लिए वरदान साबित होगी राकेट्री कैनसेट प्रतियोगिता
Fri, 31 Oct 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
जंगली पट्टी मे प्रतियोगी छात्रों को संबोधित करते गगन यात्री शुभांशु शुक्ल।स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। मॉडल राॅकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता क्षेत्र के युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। इस प्रतियोगिता ने युवाओं के सपनों को पंख दिया है। इससे युवाओं न सिर्फ युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि इस क्षेत्र को भी राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
ये कहना है वायु सेना के ग्रुप कैप्टन व अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ल का। वह बृहस्पतिवार को रकबा जंगली पट्टी में गंडक नदी के किनारे संपन्न हुए चार दिवसीय मॉडल राकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता के समापन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं को नई सोच व जज्बे के साथ लक्ष्य हासिल करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के आयोजक सांसद शशांक मणि ने कहा कि सुदूर गंडक नदी के किनारे इतना बड़ा आयोजन कराने की उनके सामने चुनौती थी लेकिन इस आयोजन को सफल बनाने में प्रशासन व क्षेत्रीय लोगों का योगदान सराहनीय रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र को विकसित भारत के मॉडल के रूप में देखना चाहते हैं। यहां कृषि, पर्यटन के विस्तार के लिए कार्य किया जाएगा।
समापन सत्र को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, इन स्पेस के चेयरमैन डाॅ. पवन गोयनका, डायरेक्टर डाॅ. विनोद कुमार, राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, सांसद विजय कुमार दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक मनीष जायसवाल, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, बालमुकुंद पांडेय, पीएन पाठक, प्रणव प्रकाश सिंह आदि ने संबोधित किया।