Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rocket competition: Preparations in full swing, MP and officials visit launching pad

राॅकेट प्रतियोगिता : तैयारी तेज, सांसद के साथ अधिकारियों ने देखा लांचिंग पैड

Fri, 17 Oct 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Rocket competition: Preparations in full swing, MP and officials visit launching pad
जंगलीपट्टी में अधिकारियों से वार्ता करते देवरिया सांसद व डीएम। संवाद  
तमकुहीरोड। गंडक नदी के किनारे होने वाले चार दिवसीय मॉडल राॅकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता को लेकर बृहस्पतिवार को देवरिया सांसद, डीएम व अन्य अधिकारियों ने रकबा जंगलीपट्टी गांव स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए संंबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने बताया कि 27 से 30 अक्तूबर तक राकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता इसरो, इन स्पेस और ट्रस्ट टेक इंडिया के संयुक्त प्रयास से की जा रही है।
विज्ञापन

देश के विभिन्न संस्थानों से 500 छात्र व 200 छात्राओं के साथ 150 अनुभवी वैज्ञानिक शामिल होंगे। इस दौरान 50 से 70 राॅकेट लांच किए जाएंगे।
इसके बाद देवरिया सांसद ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्र, एसपी केशव कुमार व इसरो के वैज्ञानिक डाॅ. विनोद कुमार आदि के साथ प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की। जंगलीपट्टी में दर्शक दीर्घा बनाने का काम शुरू : तमकुहीरोड। रकबा जंगलीपट्टी में गंडक नदी के किनारे मॉडल राॅकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए रॉकेट लांचिंग प्लेटफाॅर्म का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वहीं कार्यक्रम स्थल से करीब एक किमी की दूरी पर दर्शक दीर्घा बनाया जा रहा है। वहां से लोग राॅकेट लांचिंग का नजारा देख सकेंगे। इस प्रतियोगिता में युवा वैज्ञानिकों की तरफ से 50 से 70 राॅकेट लांच किए जाएंगे। बुधवार को दर्शक दीर्घा वाले स्थान पर मिट्टी भराई गई। इससे पहले उसे समतल बनाने और आसपास साफ-सफाई का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed