Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Robbery by taking woman hostage in Jataha Bazar area

जटहा बाजार क्षेत्र में महिला को बंधक बनाकर डकैती

Sat, 27 Aug 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Robbery by taking woman hostage in Jataha Bazar area
पखनहा गांव के एकवनही खुर्द टोले की पीड़ित महिला पुनिता देवी वारदात से सहमी हैं। - फोटो : KUSHINAGAR
जटहा बाजार क्षेत्र में महिला को बंधक बनाकर डकैती
विज्ञापन

पडरौना। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पखनहा गांव के एकवनही खुर्द टोले पर शुक्रवार की रात आठ की संख्या में बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर डकैती डाली। घर में रखे 17 हजार रुपये, कपड़े और गहने लेकर बदमाश भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने किसी तरह से पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी पाकर एसपी धवल जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पीड़ित पुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति बाहर रहकर कमाते हैं। वह बच्चों के साथ घर में अकेली रहती हैं। शुक्रवार की रात वह बच्चों के साथ सो रही थीं। करीब 11 बजे अचानक आठ की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उन्हें पीटकर उनके हाथ-पैर बांध दिए। उसके बाद घर में रखे 17 हजार रुपये, 15 साड़ी और चार गहने उठा ले गए। बदमाशों के भागने पर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को जानकारी हुई। वारदात की सूचना पर रात में ही जटहां थाने की पुलिस के अलावा एसपी धवल जायसवाल पहुंचे। उन्होंने महिला से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

महिला ने एसपी को बताया कि कुल आठ बदमाश पहुंचे थे, जिसमें चार घर के बाहर खड़े हो गए और चार भीतर घुस गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्कवायड की टीम को बुलाकर जांच कराई गई। खोजी कुत्ता बगल के पकहा गांव में जाकर वापस लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। महिला ने जो तहरीर दी है। उसके आधार पर कार्रवाई करते हुए जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed