{"_id":"5d6967bf8ebc3e01622a0a8c","slug":"road-jam-against-police-kushinagar-news-gkp3196281123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज कुकुरहा गांव के लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन कि?
- फोटो : KUSHINAGAR
हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम
एक घंटा जाम लगने से यातायात रहा प्रभावित
मौके पर पहुंचे एसओ ने समझा कर हटवाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज कुकुरहा गांव के ग्रामीणों ने साहू समाज के पदाधिकारियों की अगुवाई में शुक्रवार को एक घंटा हाईवे जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने पंकज गुप्त की हत्या के चार आरोपियों में से बचे हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही नेबुआ नौरंगिया के एसओ मौके पर पहुंचे और प्रर्दशनकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराकर जाम समाप्त कराया। जाम के दौरान पुलिस से बहस भी हुई।
पांच जून की रात कुकुरहा निवासी 25 वर्षीय पंकज गुप्त अपने घर से तकरीबन 500 मीटर दूर एक खाली पड़े खेत में गंभीर रूप से झुलसे मिले थे। परिवार के लोग पंकज को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पंकज के पिता ओमप्रकाश गुप्त ने नेबुआ नौरंगिया थाने में तहरीर सौंपकर पड़ोसी गांव के चार लोगों पर बेटे को पीटने और केरोसीन उड़ेलकर जला डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। इधर 10 जून को इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गई। पीड़ित पिता ओमप्रकाश ने 13 जून को पंकज की मौत के विषय में भी पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत ओमप्रकाश गुप्त और कुकुरहा के सैकड़ों ग्रामीणों ने 15 जुलाई को साहू समाज के पदाधिकारियों की अगुवाई में नेबुआ नौरंगिया थाना के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रर्दशनकारियों का कहना था कि पंकज की मौत की सूचना के बावजूद पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा परिवर्तित नहीं की ।
पंकज के पिता ने बेटे को जलाकर मार डालने का आरोप बिरती टोला निवासी सरजू और उनके तीन बेटों अर्जुन, अंगद और रितेश पर लगाया है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 20 अगस्त को एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। 21 अगस्त को साहू समाज के जिला प्रभारी एलएस गुप्त और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरएन साहू ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में नेबुआ नौरंगिया पुलिस की कार्यप्रणाली को पक्षपातपूर्ण और असंतोषजनक बताया। एसओ के ट्रांसफर और पुलिस की पकड़ से बाहर दो हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते चेतावनी दी थी कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने की दशा में 30 अगस्त को पड़रौना-पनियहवा हाईवे को जानकी नगर में जाम कर दिया जाएगा। उसी के तहत साहू समाज के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कुकुरहा के ग्रामीणों के साथ हाईवे जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए बाहर घूम रहे दो हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही नेबुआ नौरंगिया के एसओ सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। प्रर्दशनकारियों से बताया कि दो नहीं बल्कि तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अंगद नाम का एक आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है, लेकिन उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हाईवे जाम करना नियम विरुद्ध है। जाम के मामले में दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
माता सोनमती देवी मंदिर में घंटा चोरी
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के बेंदुपार में स्थित सुबाष इंटर कॉलेज के बगल में माता सोनमती देवी के मंदिर से गुरुवार की रात चोरों ने लगभग एक क्वितंल का घंटा चोरी कर लिया। घटना से गांव वालों में नाराजगी व्याप्त है। मंदिर के व्यवस्थापक विनोद सिंह ने बताया कि मंदिर में सबसे बड़ा घंटा 51 किलों वजन का बेंदूपार के निवासी सुगगन शर्मा ने चार वर्षो पूर्व मनौती पूरी होने के बाद बांधा था। जबकि उससे छोटा घंटा जो 23 किलोग्राम वजन का था,उसे माननीय योगी आदित्यनाथ जी के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की खुशी में अतुल सिंह एवं हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने दो वर्षो पहले मंदिर को अर्पित किया था।घटना की सूचना पर संजय सिंह मुन्ना ने मंदिर पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और स्थानीय पुलिस से शीघ्र ही इस घटना में चोरी गई घंटियों को बरामद करने की बात की।इसके वाद मंदिर व्यवस्थापक सिंह ने स्थानीय थाने में अज्ञात के लोगों के विरुद्ध चोरी की तहरीर सौपकर घंटी बरामदगी की मांग की है।मंदिर से चोरी हुई इस घटना से क्षेत्रवासी हतप्रभ है एवं तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।