{"_id":"66da2716de7f7501f60cc6b4","slug":"road-demolished-to-lay-pipe-people-upset-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122681-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पाइप बिछाने के लिए तोड़ दी सड़क, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पाइप बिछाने के लिए तोड़ दी सड़क, लोग परेशान
Fri, 06 Sep 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के किन्नर पट्टी गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर भरे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि जल निगम ने पाइप लगाने के लिए सड़क को तोड़वा दिया, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसकी वजह से हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर पानी और कीचड़ भर जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
किन्नर पट्टी गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ है। जलापूर्ति के लिए गांव की सड़कों को तोड़कर पाइप बिछाया जा रहा है। गांव की इंटरलॉकिंग सड़क भी तोड़ दी गई। पाइप बिछाने के बाद जलनिगम ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे प्रधान प्रतिनिधि विपिन यादव ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क को सही कराने के लिए करीब 15 दिन पहले जलनिगम और बीडीओ से मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस दौरान महेंद्र राजभर, उमेश राजभर, गौतम राजभर, रिकेश राजभर, बंगाली राजभर, मनोज यादव, प्रमोद यादव, गुलबदन यादव, शिवम राजभर, गोलू यादव, सोनमती देवी, अजोरी देवी, बिंदा देवी, मुअली देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता मनोज मद्धेशिया ने बताया कि सड़क पहले से ही खराब थी। यदि पाइप लगाने से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, तो उसे सही कराने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा।
0
गांव की मुख्य सड़क की स्थिति खराब है। ग्राम की आबादी कम है। इसके कारण बजट भी उसी अनुसार आता है। समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। - सुशील कुमार सिंह, बीडीओ।