फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Road construction has begun from Charigharwa Crossing to Singha Regulator.

Kushinagar News: चरिघरवा चौराहे से सिंगहा रेगुलेटर तक सड़क निर्माण शुरू

Mon, 18 May 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Road construction has begun from Charigharwa Crossing to Singha Regulator.
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सौरहा खुर्द के चरिघरवा चौराहे से रेगुलेटर होते सिंगहा तक करीब पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। वर्षों से जर्जर खड़ंजा मार्ग पर आवागमन की परेशानी झेल रहे ग्रामीणों में इससे खुशी है।
विज्ञापन




यह कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। अब तक खड़ंजा और चवर किनारे होने के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जगह-जगह खड़ंजा उखड़ जाने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव के चलते हालात और खराब हो जाते थे। स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती थी। ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग को पिच कराने की मांग कर रहे थे। विधायक विवेकानंद पांडेय की पहल पर शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही बाजार, बैंक और स्कूल तक पहुंच आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


सौरहा खुर्द के ग्राम प्रधान डॉ. शंभू गुप्ता ने बताया कि सड़क बन जाने से सिंगहा इंटर कॉलेज और बैंक की दूरी कम हो जाएगी। अब लोगों को चक्कर लगाकर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं श्रीभगवान चौधरी ने कहा कि बरसात के मौसम में इस मार्ग पर आवागमन लगभग बंद हो जाता था। सड़क बनने से यातायात व्यवस्था मजबूत होगी। ग्रामीणों ने पकड़ियार मोड़ से दूबरहा होते कौवासार मार्ग तक तथा चरिघरवा चौराहे से बाड़ी टोला होते सिंगहा नहर तक सड़क को भी पिच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed