फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Road collapsed due to torrential rain, traffic closed

पांच से छह मीटर लंबाई में धंसी सड़क..

Fri, 03 Sep 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Road collapsed due to torrential rain, traffic closed
मूसलाधार बारिश से सड़क धंसी, आवागमन बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। शुक्रवार को भोर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण सपहां से प्रेमवलिया जाने वाली छह किलोमीटर लंबी सड़क दो जगहों पर धंस गई है, जिससे इस वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। इसी सड़क से होकर श्रद्धालु सिद्धपीठ मैनपुर कोटेश्वरी मंदिर पहुंचते हैं।

सपहां से प्रेमवलिया जाने वाली सड़क से मैनपुर और पिपरा आदि के लोग एनएच-28 पर आसानी से पहुंच जाते हैं। यह सड़क मैनपुर दीनापट्टी के पास दो स्थानों पर पांच से छह मीटर लंबाई में धंस गई है। इससे बाइक और चार पहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है। हालांकि यह सड़क निर्माणाधीन थी, उसमें धंस जाने से और दिक्कतें बढ़ गई हैैं। कोई हादसा न हो, इसके लिए स्थानीय लोगों ने बांस-बल्ली लगाया है। वहीं लोगों में किसी विभागीय अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर नाराजगी है। इस सड़क से होकर आने-जाने वाले लोगों में रज्जाक अंसारी, जुबैर अंसारी, रामप्रीत कुशवाहा, राजमंगल कुशवाहा, जैनूल आबदीन, असलम अंसारी, क्यामुद्दीन, एनुल हक, जलालू शाह, यासीन अंसारी, राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि फोरलेन तक पहुंचने का यह मुख्य रास्ता है। यही नहीं सोमवार और शुक्रवार को मैनपुर कोटेश्वरी देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु आते-जाते हैं। वहीं इस सड़क से स्कूलों की बसें आदि भी चलती हैं। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता हेमराज ने कहा कि सड़क धंसने की जानकारी हुई है। इसे शीघ्र मरम्मत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed