{"_id":"65eff344cc67360f9d0a136c","slug":"road-built-worth-rs-10-crore-inaugurated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113984-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दस करोड़ से बनी सड़क का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दस करोड़ से बनी सड़क का हुआ लोकार्पण
Tue, 12 Mar 2024 11:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के पिपरा थाना मोड़ के पास ग्रामीण अभियंता विभाग पीआईयू कुशीनगर की तरफ से एनडीआर तकनीक से निर्मित पिपरा से बलकुड़िया और बलकुड़िया पिपरा मार्ग का लोकार्पण किया गया। इन दोनों सड़कों का निर्माण कार्य करीब दस करोड़ की लागत से किया गया है।
सड़क का लोकार्पण करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की तरफ से निरंतर आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य मार्गो को प्रधानमंत्री ग्राम सकड़ योजना से जोड़ा जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम को विशुनपुरा ब्लाॅक प्रमुख विंध्यवासनी श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंता आरपी सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान महेश रैनियार, राधेश्याम गुप्ता, संतोष मणि त्रिपाठी, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, सूर्य प्रकाश शुक्ला, शशि कांत पांडेय, आदर्शधर दुबे, सूरज तिवारी, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।