{"_id":"60a4011d8ebc3ecd8b232b46","slug":"road-accident-news-4-injured-kushinagar-news-gkp395030513","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक दुर्घटना में दरोगा समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक दुर्घटना में दरोगा समेत चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सडक दुर्घटना में दरोगा समेत चार लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र स्थित फोरलेन पर मंगलवार को हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक सब इंस्पेक्टर समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मंगलवार की शाम करीब चार बजे तरयासुजान थाने पर तैनात एसआई आनंद शंकर सिंह (55) निवासी आजमगढ़ अपने घर से थाने पर आमद कराने जा रहे थे। फोरलेन पर बनवरिया क्रासिंग के पास पहुंचे ही थे कि दूसरी बाइक से टकरा गए। जिसमें दरोगा आनंद शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार को भी हल्की चोटें आई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनील कुमार सिंह ने घायल एसआई को सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा तमकुही कस्बा निवासी शिवकुमार शर्मा बाइक से सलेमगढ़ से घर आ रहे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक से टकरा गए। जिन्हें फोरलेन के एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। सीएचसी पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इससे पूर्व कमलेश निवासी तरयासुजान एवं पंकज निवासी पिपरा मुस्तकील भी सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं। इन सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।