Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Review of development works of Kushinagar Buddha Sthal

Kushinagar News: कुशीनगर बुद्ध स्थली के विकास कार्यों की हुई समीक्षा

Thu, 27 Jun 2024 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Review of development works of Kushinagar Buddha Sthal
कसाडा कार्यालय में समीक्षा बैठक करती ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ।संवाद
-कसाडा बोर्ड की समीक्षा बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी विभागों को कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) बोर्ड की बैठक बुधवार की शाम को कसाडा भवन के सभागार में हुई। इसमें नगर पालिका, पर्यटन, पुरातत्व, बाढ़ खंड, विद्युत और डिपो पडरौना आदि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। दो साल पहले कुशीनगर बुद्ध स्थली को बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई परियोजनाओं की सुस्त गति पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने वर्ष 2022 में हुई 18वीं बोर्ड बैठक की समीक्षा की, तो प्रस्तावित प्रस्तावों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। पर्यटन सूचना अधिकारी डाॅ. प्राण रंजन ने बताया कि कुशीनगर के बुद्धा घाट से देवरिया मार्ग तक करीब एक किमी बुद्धकालीन हिरण्यवती का रिवर फ्रंट 20 करोड़ से विकसित किया जाएगा। यूपीपीसीएल कार्यदायी संस्था द्वारा टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। बैठक के दौरान कुशीनगर में बंद पड़े वाॅकिंग जोन को चालू करने पर सहमति बनी, कि शाम चार से छह बजे तक प्रवेश द्वार से माथा कुंवर मंदिर तक मंदिर मार्ग शाम चार से छह बजे तक नाे वाॅकिंग जोन घोषित किया जाएगा। इस अवधि में कोई भी वाहन मंदिर मार्ग पर नहीं चलेगा। लोग पैदल आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान ई-कार्ट न्यूनतम दर पर चलाया जाएगा। बैठक में अवर अभियंता अभिजीत सिंह ने बताया कि करुणा सागर पार्क को और विकसित करने की योजना बनी है। बताया गया कि विक्टोरियन लाइट और तटबंध का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शीघ्र ही इस पार्क में बैठे बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कुशीनगर मेन गेट से मंदिर मार्ग पर 6.5 लाख का बजट खर्च कर अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कुछ विभागों को कार्य योजना प्रस्तुत नहीं करने पर उन्हें शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस दौरान सहायक अभियंता धनंजय सिंह, सहायक अभियंता राजीव त्रिपाठी, जेई जितेंद्र यादव, विद्युत एक्सईन आरके सिंह, कसाडा बाबू रामानंद कुशवाहा, श्रवण तिवारी, शमशेर अली, राजस्व कर्मी विनोद आदि मौजूद रहे।
00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed