{"_id":"656a2f05ad63a163f80d4d34","slug":"revenue-team-arrived-after-receiving-information-about-womans-fast-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8662-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला के अनशन की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला के अनशन की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम
Sat, 02 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
तहसील में अनशन पर बैठी 70 वर्षीय विधवा महिला असरफी देवी
कप्तानगंज। क्षेत्र के कुस्महा टोला निवासी 70 वर्षीय विधवा महिला शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट के पास अनशन करने लगी। वह अपनी जमीन का कोरा बटवारे की मांग कर रही थी। इसकी जानकारी होते हुए एसडीएम महिला के साथ राजस्व टीम को मौके पर भेजा।
पीड़ित महिला असरफी देवी शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे एसडीएम कोर्ट के बाहर बरामदे में जमीन की कागजात के साथ अनशन पर बैठ गई। करीब एक घंटे बाद महिला को बैठने की जानकारी हुए, तो एसडीएम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बुलाया और राजस्व टीम गठित कर महिला के साथ मौके पर भेजे। महिला का आरोप था कि अंश निर्धारण होने के बाद कोरा बटवारा को लेकर एसडीएम ने लेखपाल को 14 जुलाई को आदेश दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसडीएम ने आठ अगस्त को कानूनगो को आदेश दिया। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने कहा कि महिला को जितनी जमीन चाहिए, उतनी है। वह अपनी जमीन के सामने सरकारी जमीन को लेना चाह रही है। मौके पर राजस्व टीम भेजी गई है।