फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   revamped plan stats

Kushinagar News: ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ेगी, नहीं टूटेंगे जर्जर तार

Wed, 14 Jun 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
revamped plan stats
हाटा में रिवैंम्प्ड योजना की शुरुआत करते सांसद विजय दुबे व अन्य।संवाद
अब नहीं टूटेंगे बिजली के तार, समाप्त होगी फाल्ट की समस्याः सांसद- हाटा में रिवैंप्ड योजना की शुरुआत हुई
विज्ञापन

- 231 करोड़ की परियोजना का कार्य शुरूः मोहन वर्मा
- पहले चरण में बदले जाएंगे जर्जर तार और पोल
- ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। जर्जर विद्युत तार, पोल और ट्रांसफाॅर्मर बदलने की रिवैंप्ड परियोजना की मंगलवार को हाटा नगर में सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक मोहन वर्मा ने शुरुआत की। इस योजना के तहत नगर से लेकर गांवों में लगे जर्जर तार और खंभों को बदला जाएगा। यह पूरा कार्य कोलकाता की कंपनी लेजर पाॅवर कराएगी।
बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि कभी असंभव जैसा दिखने वाला यह कार्य आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से संभव हो सका है। 2014 से पहले की कोई सरकार गांवों-कस्बों के जर्जर तारों और खंभों को बदलने के बारे में सोचती भी नहीं थी। ऐसे में भाजपा की सरकार ने इस ओर न सिर्फ कदम बढ़ाया, बल्कि उसे जमीन पर उतारने का भी कार्य किया है।
विज्ञापन

विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि जर्जर तार और ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मरों की वजह से पर्याप्त बिजली होने के बाद भी लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ऐसे में जर्जर तार, खंभे और ट्रांसफॉर्मरों को बदलने की यह योजना ऐतिहासिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, विद्युत निगम के एक्सईएन प्रवीण ओझा, एसडीओ पीके जायसवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सभासद मनीष रूंगटा, जयप्रकाश जायसवाल ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर मुंशी सिंह, राजू मद्धेशिया, चंद्र प्रकाश सिंह, सभासद राजू बरनवाल, प्रमोद शर्मा, संजीव सिंघानिया, आनंद वर्मा, इंद्रपाल चौरसिया, बिट्टू रौनियार, पन्नेलाल सिंह, अशोक मद्धेशिया, विनय प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed