फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Returning officer nominated for Panchayat by-election, voting on 19th

Kushinagar News: पंचायत उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अफसर नामित, 19 को मतदान

Thu, 06 Feb 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Returning officer nominated for Panchayat by-election, voting on 19th
पडरौना। जिले में होने वाले त्रिस्तरीय उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अफसर नामित कर दिए गए हैं। नामित अफसर तैनाती स्थल पर मौजूद रहकर पंचायत उपचुनाव कार्य शांतिपूर्ण माहौल में कराएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी डीएम विशाल भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधान, सदस्य, बीडीसी के रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अफसरों को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि नामांकन से मतगणना तक के सभी कार्य ब्लॉक कार्यालय पर होंगे। डीएम ने बताया कि उपचुनाव के लिए आठ फरवरी को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इनकी जांच 10 फरवरी और मतदान 19 को होगा। इसके बाद 21 फरवरी को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि पडरौना ब्लॉक के लिए उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित तिवारी को निर्वाचन अधिकारी व अवर अभियंता ग्रामीण अभिकरण विभाग को उप निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। इसी तरह सेवरही ब्लॉक के लिए राजकीय होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कुबेरस्थान को निर्वाचन अधिकारी व सहायक के रूप में अवर अभियंता कार्यालय सिंचाई खंड द्वितीय, रामकोला के लिए जिला उद्योग केंद्र के जीएम को निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में अवर अभियंता लोनिवि, हाटा के लिए सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व सहायक निर्वाचन अधिकारी अवर अभियंत्रण सिंचाई खंड द्वितीय को नामित किया है। मोतीचक ब्लॉक के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं अवर अभियंत्रण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया है। कप्तानगंज ब्लॉक के लिए उप क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रवर्तन दल व अवर अभियंत्रण सिंचाई खंड गंडक कॉलोनी, विशुनपुरा ब्लॉक के लिए बीईओ को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed