{"_id":"694c46f5a4a33fe53a051b9e","slug":"resolve-pending-cases-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-151389-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लंबित मामलों का करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लंबित मामलों का करें निस्तारण
Thu, 25 Dec 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने थाना कसया का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का सूक्ष्मता एवं गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान मालखाना, थाना समाधान रजिस्टर की जांच की गई। सीसीटीएनएस एवं आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।
निरीक्षण के अंत में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने थाने पर नियुक्त समस्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए इस तरह के निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।