फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolve farmers' problems on priority basis

Kushinagar News: किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर करें निस्तारण

Thu, 16 Oct 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Resolve farmers' problems on priority basis
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें किसानों की शिकायतों को सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

किसान दिवस में किसानों ने मंगलपुर रजवाहा में जल प्रवाह अवरुद्ध करने की शिकायत की। इसके अलावा ग्राम सभाओं को नगर पंचायतों में सम्मिलित करने के बाद निशुल्क बोरिंग योजना के लाभ से वंचित होने की किसानों की शिकायत कर समाधान कराने की मांग की। सुकरौली क्षेत्र के बलुआ श्रीराम गांव किसानों ने गांव में धान क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग।
विज्ञापन

वहीं कठकुइयां चीनी मिल से जुड़े समितियों के किसानों ने लंबित गन्ना भुगतान कराने की मांग की। सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। संबंधित विभाग तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसान दिवस का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान समयबद्ध तरीके से करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंपी रोग से ग्रसित पशुओं के संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को तत्काल टीम भेज कर इलाज करवाए जाने का निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मेनका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed