{"_id":"6797ce49e2dcd9f1be04eaf9","slug":"republic-day-tricolor-hoistedpatriotic-songs-echoed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-130983-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंंत्र दिवस : फहराया तिरंगा...गूंजे देशभक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंंत्र दिवस : फहराया तिरंगा...गूंजे देशभक्ति के तराने
Mon, 27 Jan 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र में 75वां गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। तहसील सहित स्कूल, काॅलेज, शासकीय व निजी कार्यालयों, संस्थाओं पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों में खास उत्साह देखा गया।
पूरे हर्षोल्लास के साथ रविवार को जिले में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर डीएम ने कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, विकास भवन में सीडीओ समेत सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद कार्यालय परिसर में सभी विभागाध्यक्षों ने पौधारोपण किया। सुबह 9:30 बजे पुलिस लाइन में परेड हुआ। इसके बाद वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात-फोरी निकाली और अपने-अपने विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर गणतंत्र दिवस मनाया।
पुलिस लाइन में आयोजित परेड को सलामी देते हुए डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि हमारा संविधान विश्व का अनूठा अभिलेख है, जिसमें सभी देशों के संविधान का समावेश है। हमारा संविधान देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। उन्होंने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला जज सुशील कुमार, एसपी संतोष कुमार मिश्र, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश राय, फूलबदन कुशवाहा इत्यादि मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस के मौके पर बीएसए कार्यालय में बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, एआरटीओ कार्यालय में एआरटीओ मोहम्मद अजीम, जिला स्टेडियम में क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, नगर पालिका कार्यालय पर चेयरमैन विनय जायसवार, ब्लाॅक कार्यालय पर ब्लाॅक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुड़ा, जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, तहसील कार्यालय पर एसडीओ व्यास नारायल उमराव, उदित नारायण पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. ममता मणि त्रिपाठी, उदित नारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने ध्वजा रोहण किया।