फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Republic Day: The tricolor will fly on every parapet

गणतंत्र दिवस : हर मुंडेर पर फहरेगा तिरंगा

Mon, 26 Jan 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: The tricolor will fly on every parapet
पडरौना। जिले में सोमवार को गणतंत्र धूमधाम से मनाया जाएगा। डीएम कलक्ट्रेट पर झंडारोहण करेंगे। इसके बाद सरकारी दफ्तरों एवं गैर सरकारी संस्थाओं और विद्यालयों में झंडारोहण किया जाएगा। पुलिस लाइंस में परेड का आयोजन होगा। सभी तैयारी रविवार को पूरी कर ली गई। झंडारोहण के बाद पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में सफाई से लेकर पौधरोपण आदि की तैयारी कर ली गई। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने की तैयारी भी की गई है। कलक्ट्रेट में डीएम महेंद्र सिंह तंवर अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में झंडारोहण करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सुबह छह बजे जनपद के सभी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघरों में एकता, अखंडता एवं सर्वधर्म सद्भाव के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। सुबह सात बजे बजे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली बच्चों की तरफ से प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। सुबह 8:30 बजे सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा तथा पौधरोपण किया जाएगा। पुलिस लाइन रविंद्र नगर में सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण और परेड का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed