फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Report Sought Within a Week After Resolving Complaints

Kushinagar News: शिकायतों का निस्तारण कर एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

Sat, 14 Mar 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 14 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Report Sought Within a Week After Resolving Complaints
खड्डा तहसील सभागार में जनसुनवाइ करती राज्य महिला आयोग की सदस्य  ।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : मूंगताल के इसी स्थान पर प्रस्तावित है पुल।
पडरौना/खड्डा। तहसील सभागार में शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी की अध्यक्षता में शिकायतों की जनसुनवाई हुई। निराश्रित महिलाओं, पेंशन, घरेलू हिंसा, सीएम बाल सेवा योजना, विवाद से संबंधित प्रकरणों को सुना गया।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 17 मामले आए। सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। राजस्व विभाग के दो, पुलिस विभाग के छह, राशन कार्ड से संबंधित सात, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का एक व सीएचसी खड्डा में महिला डाॅक्टर को लेकर एक सहित 17 मामले दर्ज हुए। आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई में निस्तारित न होने वाले 10 मामलों में एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के लिए संबंधित विभागों के जिम्मेदारों को निर्देशित किया है। इस मौके पर एसडीएम रामवीर सिंह, अल्पसंख्यक एवं बचत अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ आशीष कुमार पटेल, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पारसनाथ, जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र, एसएचओ आरपी सिंह, डीएमसी डॉ. रामदास, नलिन सिंह , सेंटर प्रबंधक रीता यादव , वंदना, राजू कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed