{"_id":"6429d27254534979c2045379","slug":"report-molestation777-kushinagar-news-c-7-1-109864-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अलग-अलग मामलों में दो लोगों पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अलग-अलग मामलों में दो लोगों पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज
Mon, 03 Apr 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता की मां ने अश्लील हरकत और वीडियो बनाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ व एक युवती के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज किया। आरोपियों पर छेड़छाड़ सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर गए हैं। 30 मार्च की रात में गांव का युवक घर में घुसकर मोबाइल फोन से बात करने का दबाव बनाने लगा। उसके बाद अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाकर उसने अपनी इज्जत बचाई।
दूसरी घटना में थाना क्षेत्र की महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को गांव का युवक अक्सर रास्ते में आते-जाते गलत इशारा करता है। बेटी का वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देता है। 26 मार्च की रात में घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बचाव करने गई तो गाली देने लगा। जब उसके पति युवक के घर शिकायत करने गए तो मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों मामले में छेड़छाड़, घर में घुसकर गाली देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि दोनों मामले में रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है।