Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Renowned wrestlers gathered at Bhainsaha Pakdihwa; 30 pairs showcased their grappling techniques.

Kushinagar News: भैंसहा पकडिहवा में जुटे नामी पहलवान, 30 जोड़ियों ने दिखाए दांव-पेच

Wed, 11 Nov 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Renowned wrestlers gathered at Bhainsaha Pakdihwa; 30 pairs showcased their grappling techniques.
कसया विकास खंड की ग्राम पंचायत भैंसहा पकडिहवा में गोवर्धन पूजा के अवसर पर हुआ आयोजन
विज्ञापन

पकवाइनार। कसया विकास खंड की ग्राम पंचायत भैंसहा पकडिहवा में गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को मेले और कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर, संतकबीरनगर, देवरिया और कुशीनगर के अलावा क्षेत्रीय पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में 30 जोड़ियों के बीच मुकाबले हुए।

कुश्ती का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भैया और विशिष्ट अतिथि अंशुमणि त्रिपाठी, डॉ. संजय सिंह व नवीन तिवारी ने फीता काटकर और पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, बिगन सिंह, नन्हे सिंह, भोला सिंह, राकेश सिंह, अनिल सिंह और अखिलेश सिंह ने किया।
विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते हुए राजेश प्रताप राव ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। यहां गोवर्धन पूजा पर महिलाएं सूप बजाकर दरिद्रता को दूर भगाने और समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर कुश्ती का आयोजन सराहनीय पहल है। कुश्ती मिट्टी का खेल है और इसे जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगल में मुकेश यादव शामपुर कुशीनगर ने अभिषेक यादव संतकबीरनगर को पटखनी दी। हरिंदर पडरौना ने अमन हजरिया को हराया तो सन्नी ब्रह्मपुर ने कृष्णा मुड़ीकटवा को चित किया। नीरज मुड़ीकटवा ने चंदन सोनबरसा गोरखपुर को पटखनी दी। वहीं, आदिल संतकबीरनगर ने अभिषेक मुड़ीकटवा को चित किया। अभय प्रेमनगर और विवेक यादव संतकबीरनगर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसी तरह किशन गोरखपुर और राज प्रेमनगर की कुश्ती भी बराबरी पर रही।


कुश्ती में गंगासागर, ध्रुव नारायण गोंड और गुलाब यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उदयभान सिंह ने कमेंट्री की। कार्यक्रम का संचालन विजय यादव और गौरी शंकर सिंह ने किया। इस दौरान अंबेश सिंह, बिगन सिंह, भीम सिंह, राजन सिंह, अमित सिंह, सोनू सिंह, राजू सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed